Right Time To Eat Curd During Illness: सर्दी-जुकाम या खांसी होने पर अक्सर भारतीय घरों में दही खाने से मना किया जाता है। यह एक सदियों पुराना सवाल है कि क्या दही खाने से छाती में कफ जम जाता है या स्थिति और बिगड़ जाती है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के बीच इस विषय पर अलग-अलग मत हैं। हालांकि आधुनिक पोषण विज्ञान और आयुर्वेद दोनों ही दही के कुछ विशिष्ट गुणों के कारण इसे सीधे मना नहीं करते, बल्कि इसके सेवन के तरीके और समय पर ध्यान देने की सलाह देते हैं।
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स, जो 'अच्छे बैक्टीरिया' होते हैं, जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सर्दी-जुकाम के दौरान यह जरूरी है कि आपकी आंतों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे, क्योंकि शरीर की अधिकांश इम्यूनिटी आंतों से जुड़ी होती है। इसलिए जुकाम में दही खाते समय कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए, ताकि यह गले और श्वसन तंत्र को और परेशान न करे। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।