फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध पीने से पहले बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, होंगे बड़े नुकसान

Thu, 27 Feb 2020 05:44 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दूध
दूध तो हम सभी लोग पीते हैं। हमें यह भी पता है कि इसमें विभिन्न प्रकार के पौष्टिक आहार, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो कि शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए काफी जरूरी होते हैं। पर क्या आपको पता है दूध पीने से पहले हमें कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका दूध पीने से पहले और बाद में या फिर दूध के साथ सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से हमारे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से: 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
salt - फोटो : pixa
अक्सर हमलोग विभिन्न खाद्य पदार्थों के साथ तिल और नमक का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि तिल और नमक के सेवन के बाद दूध बिल्कुल भी नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 6
milk - फोटो : Pixabay
अरहर की दाल के अलावा हम उड़द की दाल भी खाते हैं। पर हमें पता होना चाहिए कि उड़द की दाल खाने के बाद हमें दूध नहीं पीना चाहिए। इससे विभिन्न प्रकार की पेट और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती हैं।

4 of 6
lemon - फोटो : pixa
सिट्रिक एसिड युक्त खट्टे फलों का सेवन करने के बाद दूध का सेवन हानिकारक है। इससे शरीर पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मछली
कई बार विशेष आयोजनों पर हम अपने घरों में मछली बनाते हैं और उसे बड़े ही चाव से खाते हैं। पर हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मछली खाने के बाद दूध का सेवन किसी भी हाल में नही करना चाहिए। ऐसा करने से पेट की पाचन क्रिया प्रभावित होती है और कई तरह की परेशानी हो सकती है। मछली खाने और दूध पीने के बीच कम से कम दो घंटे का अंतराल जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दही
दही का सेवन तो हम नियमित तौर पर करते हैं, पर हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दही के सेवन के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। अगर हम दही के बाद दूध पीते हैं तो इससे शरीर में कई समस्याएं पैदा होती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें