फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी के बाद सता रहा है बढ़ा हुआ वजन, तो घटाने के लिए अजमाएं ये 4 तरीके

Fri, 02 Jul 2021 03:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

जब एक महिला मां बनती है, तो उसके जीवन की ये सबसे बड़ी खुशी होती है। 9 महीने तक मां बच्चे को अपनी कोख में रखती है। इस दौरान मां को कई तकलीफें भी झेलनी पड़ती है। गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव भी होते हैं जिसमें से एक है वजन बढ़ने लगता है और ये बढ़ता वजन आगे चलकर कई तरह की बीमारियों को जन्म देने का काम भी करता है। ऐसे में इस वजन को कम करना बेहद जरूरी हो जाता है। वहीं, बच्चे को जन्म देने के बाद मां की कई जिम्मेदारियां बढ़ जाती है, जिसकी वजह से वो अपने पर पूरी तरह ध्यान नहीं दे पाती है। ऐसे में हम आपको कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके वजन को कम करे में मदद कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
अजवाइन - फोटो : pixabay
अजवाइन का पानी
  • महिलाएं अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए अजवाइन के पानी का इस्तेमाल कर सकती है। आपको करना ये है कि एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर इसे उबाल लें। वहीं, जब ये ठंडा हो जाए तो इसका सेवन करे। सुबह खाली पेट और रात को खाना खाने के बाद इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको वजन घटाने में लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दूध और जायफल
  • दूध और जायफल भी आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको करना ये है कि पीने लायक दूध को गुनगुना करें और इसमें एक चौथाई जायफल पाउडर डालें और फिर रात को सोते समय इसका सेवन करें। दूध और जायफल आपका वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दालचीनी और लौंग
  • पेट की चर्बी को कम करने में दालचीनी और लौंग आपकी मदद कर सकते हैं। आपको करना ये है कि एक गिलास पानी में 2-3 लौंग और दालचीनी का एक टुकड़ा डाल लें। फिर इसे उबालें और गुनगुना होने पर इसका सेवन करे। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ग्रीन टी
  • वजन कम करने में ग्रीन टी काफी मदद कर सकती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। अगर आप चाय का सेवन करते हैं, तो आपको इसकी जगह पर ग्रीन टी पीनी चाहिए। ये आपका तेजी से वजन घटाने में मदद कर सकती है। ग्रीन टी में बिना शुगर मिलाए इसका सेवन आप कर सकते हैं।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें