स्वास्थ्य क्षेत्र पर बजट में खर्च
- फोटो : istock
क्या है विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया
सर गंगा राम अस्पताल, नई दिल्ली (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) के डॉ अजय स्वरूप ने बजट को लेकर खुशी जताई है। डॉ अजय कहते हैं, सरकार ने सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने, 157 नर्सिंग कॉलेजों की शुरुआत जैसी घोषणाएं की हैं जो स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बेहतर प्रयास हैं। यह बजट भारत के लिए सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज हासिल करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल के एमडी और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ समीर. के. गौतम कहते हैं, इस बजट में चिकित्सा उपकरणों के लिए समर्पित पाठ्यक्रमों की घोषण की गई है, भविष्य में चिकित्सा प्रौद्योगिकियों और कुशल मैनपॉवर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने में यह कदम काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अनुसंधानों पर जोर दिया गया है जिससे मेडिकल के क्षेत्र में हमारा हाथ और मजबूत होगा। कोविड से जूझते इस दौर में देश में लोगों के लिए मुफ्त टीकाकरण के वृहद लक्ष्य को प्राप्त किया गया है, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निकलकर एक बार हम फिर से आगे बढ़ रहे हैं, उसमें यह बजट बूस्टर का काम करेगा।