फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: 30 की उम्र के बाद मंडराने लगता है इन बीमारियों का खतरा, हो जाएं सतर्क

Thu, 09 Apr 2026 11:46 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Health Risk After The Age of 30: जो लोग अपनी हेल्थ को लेकर लापरवाही दिखाते हैं, उन्हें ये समझने की जरूरत है कि 30 की उम्र के बाद उनपर बीमारियों का खतरा मंडराता रहता है। इसके बारे में ही आज हम बात करेंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
30 की उम्र के बाद मंडराने लगता है इन बीमारियों का खतरा - फोटो : अमर उजाला
Health Risk After The Age of 30 Years: 30 की उम्र के बाद शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। अक्सर लोग इस उम्र के बाद अपनी लाइफस्टाइल में सुधार की आवश्यकता को हल्के में लेते हैं, लेकिन विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि यही समय है जब बीमारियां तेजी से विकसित हो सकती हैं।

ऐसे में अगर समय पर चेकअप न कराया जाए तो ये जीवनभर के लिए जोखिम बन सकती हैं। सही खानपान, नियमित व्यायाम और समय-समय पर हेल्थ चेकअप इस जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसलिए, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना अब सिर्फ विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता बन गई है।

लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए ही हम आपको कुछ ऐसी दिक्कतों के बारे में बताएंगे, जिनका खतरा लोगों पर 30 की उम्र के बाद मंडराने लगता है। अगर आपको पहले से इनकी जानकारी होगी तो आप इससे बचने का प्रयास भी करेंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 6
30 की उम्र के बाद मंडराने लगता है इन बीमारियों का खतरा - फोटो : Freepik.com
ब्लड प्रेशर
 
  • 30 की उम्र के बाद उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) का खतरा बढ़ जाता है। 
  • लंबे समय तक अनियंत्रित ब्लड प्रेशर हृदय रोग, स्ट्रोक और गुर्दे की बीमारी का कारण बन सकता है। 
  • ऐसे में समय पर चेकअप और जीवनशैली में बदलाव इसे नियंत्रित करने में मदद करता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
30 की उम्र के बाद मंडराने लगता है इन बीमारियों का खतरा - फोटो : UNICEF
डायबिटीज
 
  • मेटाबोलिज्म की धीमी गति और गलत खानपान के कारण टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। 
  • नियमित ब्लड शुगर टेस्ट और संतुलित आहार से इस जोखिम को कम किया जा सकता है।
  • इसलिए तीस की उम्र के बाद खाने-पीने का खास ध्यान रखें।

 

4 of 6
30 की उम्र के बाद मंडराने लगता है इन बीमारियों का खतरा - फोटो : Freepik.com
कोलेस्ट्रॉल लेवल
 
  • LDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय और रक्त वाहिकाओं में ब्लॉकेज का खतरा रहता है। 
  • इसे समय रहते नियंत्रित न किया जाए तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।
  • तेल मसाले वाले खाने से सेवन से भी बचें। 

 
विज्ञापन

5 of 6
30 की उम्र के बाद मंडराने लगता है इन बीमारियों का खतरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हड्डियों का स्वास्थ्य
 
  • कैल्शियम और विटामिन D की कमी से हड्डियां कमजोर होती हैं।
  • इसकी वजह से ही ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां शुरू हो सकती हैं। 
  • ऐसे में नियमित सप्लीमेंट और सूर्य की रोशनी लाभकारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
30 की उम्र के बाद मंडराने लगता है इन बीमारियों का खतरा - फोटो : Freepil.com
लिवर और किडनी फंक्शन
 
  • लिवर और किडनी की कार्यक्षमता की जांच से अंगों की सेहत और किसी भी संक्रमण का समय पर पता चलता है। 
  • ये रोगों की शुरुआती चेतावनी देता है। 
  • 30 की उम्र के बाद लीवर में काफी दिक्कतें होने लगती हैं, इसलिए इसका खास ध्यान रखें। 

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें