फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Risk: प्लास्टिक की स्ट्रॉ से पीते हैं जूस या कोल्ड ड्रिंक? जानें ये आपके लिए कितनी हानिकारक है

Thu, 09 Apr 2026 10:56 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Health Risks of Plastic Straws: बाजार में मिलने वाले पैक्ड जूस से लेकर कोल्ड ड्रिंक तक को पीने के लिए प्लास्टिक की स्ट्रॉ साथ आती है। पर, क्या आप जानते हैं कि ये आपके स्वास्थ्य के लिए कितनी हानिकारक है। आइए जानते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
प्लास्टिक की स्ट्रॉ का इस्तेमाल सही है या गलत? - फोटो : अमर उजाला

Health Risks of Plastic Straws: आजकल बाजार में मिलने वाले पैक्ड जूस, कोल्ड ड्रिंक और अन्य शीतल पेयों में प्लास्टिक की स्ट्रॉ का इस्तेमाल आम हो गया है। यह इस्तेमाल तो सुविधाजनक लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए कितनी हानिकारक हो सकती है।

प्लास्टिक स्ट्रॉ में पाए जाने वाले केमिकल जूस पीने के दौरान धीरे-धीरे आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। ये शरीर में जाकर कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकते हैं। खासतौर पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए यह और भी अधिक खतरनाक हो सकता है।

यहां हम आपको बताएंगे कि इनकी वजह से आपको क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं। इन बातों को जानने के बाद आप भी भी प्लास्टिक की स्ट्रॉ का इस्तेमाल करने से बचेंगे। 
 

विज्ञापन

2 of 6
प्लास्टिक की स्ट्रॉ का इस्तेमाल सही है या गलत? - फोटो : instagram
BPA और केमिकल रिस्क

प्लास्टिक स्ट्रॉ में पाए जाने वाला बिस्फेनॉल-ए (BPA) एक केमिकल है जो शरीर में जाकर हॉर्मोनल असंतुलन पैदा कर सकता है। यह पुरुषों और महिलाओं दोनों में हार्मोन से जुड़े विकार, थायरॉइड और प्रजनन क्षमता में समस्या उत्पन्न कर सकता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
प्लास्टिक की स्ट्रॉ का इस्तेमाल सही है या गलत? - फोटो : Adobe Stock
हृदय में दिक्कत हो सकती है और मोटापा भी बढ़ेगा

लगातार प्लास्टिक स्ट्रॉ के जरिए पेय पदार्थ पीने से हृदय रोग और मोटापा बढ़ने का जोखिम होता है। रिसर्च बताती है कि BPA और अन्य प्लास्टिक रसायन मेटाबोलिज्म को प्रभावित करते हैं। इसलिए डॉक्टर इसके इस्तेमाल से मना करते हैं।

 

4 of 6
प्लास्टिक की स्ट्रॉ का इस्तेमाल सही है या गलत? - फोटो : Adobe Stock
कैंसर का जोखिम बढ़ेगा 

कुछ प्रकार के प्लास्टिक में ऐसे तत्व होते हैं जो लंबे समय तक शरीर में जमा होकर कैंसर का कारण बन सकते हैं। विशेषकर स्तन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के लिए जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए महिलाओं को खासतौर पर इसके इस्तेमाल से मना किया जाता है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
प्लास्टिक की स्ट्रॉ का इस्तेमाल सही है या गलत? - फोटो : freepik
 बच्चों के लिए खतरनाक

बच्चों में प्लास्टिक स्ट्रॉ से होने वाले हॉर्मोनल प्रभाव विकास को प्रभावित कर सकते हैं। यह उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली और मानसिक विकास पर भी असर डाल सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्लास्टिक की स्ट्रॉ का इस्तेमाल सही है या गलत? - फोटो : Freepik.com
वैकल्पिक समाधान क्या हैं?

सुरक्षित विकल्प जैसे स्टेनलेस स्टील, कांच या बायोडिग्रेडेबल स्ट्रॉ का इस्तेमाल करना बेहतर है। यह न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है। अगर स्टील या फिर कांच की स्ट्रॉ का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसकी सफाई का भी खास ध्यान रखें, वरना इससे भी परेशानी हो सकती है।

 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें