गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने वाला गन्ने का रस हम सबको पसंद होगा। इसका मीठापन और ठंडक, चिलचिलाती धूप में हमें न सिर्फ बेहतर स्वाद देता है साथ ही यह हमारे सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक जैसे तमाम प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर गन्ने के जूस का सेवन हमारे पेट के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। आइए जानते हैं इसका सेवन हमारे सेहत को किस तरह से लाभ पहुंचाता है?