फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: ताकतवर सब्जियों में शुमार है यह 'मीठा करेला', इसके सेवन से मिलते हैं जबरदस्त फायदे

Thu, 27 May 2021 08:11 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


क्या आपने कभी 'मीठा करेला' खाया है? अब आप सोच रहे होंगे कि करेला तो कड़वा होता है, मीठा नहीं, तो हम आपको बता दें कि यहां बात कंटोला की हो रही है, जिसे 'मीठा करेला' भी कहा जाता है। दरअसल, यह देखने में करेले के समान ही होता है, लेकिन आकार में उससे छोटा होता है, लेकिन करेले की तरह ही इसका भी उपयोग सब्जी के रूप में ही होता है। आमतौर पर यह सब्जी मानसून में बाजारों में देखने को मिलती है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, फाइटोकेमिकल्स, मोमोरडीसीन, एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर जैसे तत्व मौजूद होते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खांसी में लाभकारी है कंटोला 
  • कंटोला को सब्जियों में सबसे सेहतमंद और ताकतवर सब्जी माना जाता है। यह एंटी-एलर्जन और एनाल्जेसिक के गुणों से भरपूर होता है, इसीलिए इसे खांसी के लिए लाभकारी माना जाता है। इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पाचन तंत्र को करता है दुरुस्त 
  • कंटोला में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को उत्तेजित करने में मदद करता है। अपच और कब्ज की समस्या में यह फायदेमंद होता है। अगर आप अपना पाचन बेहतर बनाए रखना चाहते हैं तो 'मीठे करेले' का सेवन शुरू कर दें। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कैंसर की रोकथाम में है सहायक 
  • शरीर में अधिक विषाक्त मुक्त कणों की मौजूदगी होना, कैंसर के कारणों में से एक है और कंटोला में मौजूद गुण इन मुक्त कणों को बेअसर करते हैं। दरअसल, इसमें मौजूद ल्युटेन जैसे केरोटोनोइड्स कैंसर की रोकथाम में सहायक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ये भी हैं फायदे 
  • विशेषज्ञ कहते हैं कि हृदय और नेत्र रोग के समय कंटोला का सेवन लाभकारी होता है। दरअसल, इसमें विटामिन-ए पाया जाता है, जो आंखों की दृष्टि में सुधार के लिए बहुत ही जरूरी होता है। आप अपनी दृष्टि में सुधार के लिए इसे अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं। 
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें