फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसालेदार भोजन से सिर्फ नुकसान ही नहीं, इन फायदों को जानकर हो जाएंगे हैरान

Sun, 28 Mar 2021 09:01 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
dinner
भोजन का स्वाद तब तक नहीं आता है जब तक वह खूब चटक न हो और इसके लिए चाहिए होते हैं तमाम प्रकार के मसाले। आमतौर पर हमें खाने के स्वाद से सेहत के लिए समझौता करना पड़ जाता है। माना जाता है कि मसालेदार भोजन हमारे पेट के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक हो सकता है, मसलन ज्यादा मसालेदार भोजन के सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याओं के साथ बवासीर जैसी बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है। इसमें सच्चाई जरूर है कि मसालेदार भोजन से पेट खराब होने का डर होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तरह के भोजन से हमारे सेहत को कई मामलों में लाभ भी मिल सकता है।
आइए मसालेदार भोजन से होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं जिनसे शायद आप अनजान होंगे।
विज्ञापन

2 of 4
human, human body, Immunity, skeleton - फोटो : Pixabay
इम्युनिटी  के लिए फायदेमंद
कोरोना के इस समय में हर तरफ इम्युनिटी को मजबूत करने पर ध्यान देने की बातें की जा रही हैं। भोजन में प्रयोग में लाए जाने वाले मसाले इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। लहसुन, लाल मिर्च, अजवाइन, सौंफ और इलाइची जैसे मसालों को कई तरह के विटामिन और पोषक से भरपूर माना जाता है जो शरीर के लिए कई मामलों मे लाभदायक हो सकते हैं। ये मसाले न केवल स्वाद बढ़ाते हैं साथ ही सेहत को भी इनसे कई तरह के लाभ हैं।
विज्ञापन

3 of 4
blood pressure
ब्लड प्रेशर को करे नियंत्रित
भोजन में प्रयोग किए जाने वाले मसाले हमारे रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं। भोजन में प्रयोग में लाई जाने वाली लाल मिर्च में कैप्साइसिन पाया जाता है जो उच्च रक्तचाप को कम करने में सहायक है। इसके अलावा अदरक और लहसुन में सूजनरोधी गुण मौजूद होते हैं जो रक्त वाहिकाओं में होने वाले सूजन को कम करने में सहायक हो सकते हैं। इस तरह से ये भी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
संक्रमण से दे सुरक्षा
मसालों में हल्दी का उपयोग हर घर में होता है। हल्दी को एंटीबायोटिक गुणों के लिए जाना जाता है जो शरीर को संक्रमण से सुरक्षा देती है। इसके अलावा हल्दी में करक्युमिन नामक तत्व पाया जाता है जो कैंसर और टाइप-2 डायबिटीज को रोकने में सहायक है। यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ शरीर को दर्द से भी निजात दिलाने में सहायक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें