एक मुस्कुराहट कई तरह के गमों का इलाज है। आपने गौर किया होगा कि कभी आपका मूड ऑफ हो और सामने से अपना कोई मुस्कुराते हुए आपका हाल पूछ ले तो एक तरह से पॉजिटिव एनर्जी यानी सकारात्मक ऊर्जा मिल जाती है। मुस्कुराहट आपके चेहरे का आकर्षण बढ़ाती है। मुस्कुराता हुआ चेहरा ही सामने वाले को पसंद पड़ता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मुस्कुराना भी एक तरह का योग है? क्या आपने ये सोचा है कि मुस्कुराना आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है? मुस्कुराने की वजह तुम हो....ये पॉपुलर फिल्मी गाना तो आपने जरूर सुना होगा, लेकिन मुस्कुराने की वजह आपकी फिट और सेहतमंद रहने की चाहत भी हो सकती है। आइए, आज बात करते हैं मुस्कुराने से होने वाले फायदों के बारे में: