फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी-खांसी से लेकर पीरियड के दर्द से छुटकारा दिलाएगा हींग का पानी, मोटापा कम करने में भी कारगर

Thu, 16 Apr 2020 09:08 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हींग
देश में अधिकतर घरों की रसोई में हींग जरूर मौजूद होता है। भारतीय मसालों में इसका प्रमुख स्थान है। इसका स्वाद और इसकी खुशबू व्यंजनों को लजीज और स्वादिष्ट बना देती है। खाने में हींग का प्रयोग करना पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, हींग में एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, इसलिए स्वाद के साथ यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। यह हमारी पाचन शक्ति बढ़ाती है। हींग का पानी पीने के भी बहुत सारे फायदे हैं। यह कई बीमारियों से हमें बचाता है। आइए जानते हैं कैसे तैयार होता है हींग का पानी और यह किन समस्याओं में राहत देता है: 
विज्ञापन

2 of 6
हींग का पानी - फोटो : पेक्सेल्स
ऐसे बनाएं हींग का पानी 
एक चुटकी हींग को हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से कई समस्याओं में राहत मिलती है। हींग का पानी तैयार करना बहुत ही आसान है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच हींग पाउडर डालकर इसे अच्छी तरह मिला लें। रोजाना सुबह खाली पेट पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। हींग का पानी भोजन को पचाने में सहायक होता है। यह गैस और बदहजमी को भी दूर करता है।
विज्ञापन

3 of 6
सिरदर्द
सर्दी और सिरदर्द में आराम 
एंटी इंफ्लेमेटरी गुण के कारण हींग सिरदर्द में राहत देता है। सिरदर्द में एक गिलास हींग के पानी का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसे पीने से सांस संबंधी समस्याएं भी नहीं होती और सर्दी से भी यह बचाव करता है। 

4 of 6
हींग
खांसी, अस्थमा में राहत 
एंटी-वायरल और एंटीबायोटिक गुणों के कारण यह सूखी खांसी, अस्थमा जैसी बीमारियों में आराम दिलाती है। छाती में जकड़न और कफ जैसी समस्या में भी यह राहत पहुंचाता है। सांस संबंधी समस्याओं में राहत पाने के लिए हींग, सोंठ और शहद को गुनगुने पानी में मिला कर सेवन करना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
weight loss
वजन घटाने में फायदेमंद
हींग का पानी मेटाबोलिज्म बढ़ाता है, इससे शरीर में अतिरिक्त फैट जमा नहीं होता। इस कारण शरीर का वजन घटाने में मदद करता है। हींग शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है और हमें दिल की बीमारियों से बचाता है। हींग का पानी पेट के पीएच स्तर को भी नियंत्रित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीरियड के दर्द में दे राहत
महिलाओं को पीरियड के दौरान होने वाले पेट के निचले हिस्से में दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए यह बहुत ही असरदार होता है। यह ब्लड थिनर के रूप में काम करता है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे पीरियड के दर्द में राहत मिलती है। नियमित रूप से खाली पेट हींग का पानी पीना हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें