फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: इन पांच बीमारियों का रामबाण इलाज है ये 'खास पानी', सुबह उठते ही जरूर करें इसका सेवन

Fri, 16 Apr 2021 12:56 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


अधिकतर लोगों की यह आदत होती है कि वो सुबह उठते ही सबसे पहले चाय या कॉफी पीते हैं या फिर कई लोगों की ये भी आदत होती है कि वो गर्म पानी या फिर सामान्य पानी पीते हैं। वैसे पानी पीना तो अच्छा ही माना जाता है, यह दिन की शुरुआत का सबसे अच्छा तरीका होता है। कहते हैं कि सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना पेट के लिए फायदेमंद होता है। इससे शरीर की बेहतर ढंग से सफाई हो जाती है। ऐसा करने से कब्ज में भी राहत मिलती है, लेकिन इससे भी अच्छा है कि आप सुबह-सुबह नमक वाला पानी पिएं और वो भी हिमालयन सॉल्ट का पानी। दरअसल, हिमालयन सॉल्ट एक प्रकार का नमक है, जिसे अन्य नमक से ज्यादा बेहतर और फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विशेषज्ञ मानते हैं कि हिमालयन सॉल्ट वॉटर शरीर को सकरात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। इस पानी के सेवन से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। अगर आप नियमित रूप से सुबह यह पानी पीना शुरू करें, तो यह निश्चित तौर पर आपके शरीर में पोषक तत्वों के स्तर को बढ़ाने में मदद करेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सिरदर्द में देता है आराम 
  • हिमालयन नमक में सोडियम के अलावा कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों में ऐंठन और सिरदर्द की समस्या से आराम दिलाते हैं। दरअसल, मैग्नीशियम एक एंटी-इंफ्लेमेट्री है, इससे सिरदर्द में राहत मिलती है।  

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पाचन में करता है सुधार 
  • चूंकि अभी गर्मी का मौसम है और इस मौसम में पाचन संबंधी समस्याओं का होना आम बात है, इसलिए यह जरूरी है कि आप इसपर ध्यान दें और रोजाना हिमालयन नमक का पानी पीना शुरू करें। इससे पाचन में तो सुधार आता ही है, साथ ही साथ यह हमारे शरीर में बेहतर पोषण और खनिज की पूर्ति भी करता है। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डिहाइड्रेशन से बचाता है 
  • गर्मियों में अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी जाती है, ताकि शरीर को हाइड्रेट रखा जा सके। दरअसल, इस मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है और लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं। इसलिए आप आज से ही हिमालयन नमक का पानी पीना शुरू करें। यह आपको डिहाइड्रेशन से बचाएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
नींद में करता है सुधार 
  • कई लोग नींद न आने की समस्या से जूझ रहे होते हैं, ऐसे लोगों के लिए हिमालयन नमक का पानी सबसे बेहतर है। दरअसल, इसमें पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम में एंटीडिप्रेसेंट गुण मौजूद होते हैं, जो तनाव और चिंता को कम करते हैं, जिससे नींद में सुधार आ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वजन कर सकता है कम 
  • अगर आप वजन कम करने के लिए रोजाना सुबह-सुबह गर्म पानी पीते हैं, तो इससे बेहतर है कि आप हिमालयन नमक का पानी पिएं। इसमें ऐसे खनिज पाए जाते हैं, जो भूख की तृष्णा को कम करते हैं, जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। 
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें