फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े काम के होते हैं अमरूद के पत्ते, इन समस्याओं से दिलाते हैं छुटकारा

Sat, 30 Jan 2021 10:22 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अमरूद के पत्तों के फायदे - फोटो : Pixabay
अमरूद को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। इसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसे उल्टी रोकने में असरदार माना जाता है, साथ ही यह हृदय रोगों से भी बचाव करता है। वैसे तो यह भारत में मिलने वाला एक साधारण फल है, जिसका प्राचीन संस्कृत नाम अमृत या अमृत फल है। बनारस में प्रायः सभी लोग इसे अमृत नाम से ही पुकारते हैं। अमरूद की तरह ही इसके पत्ते भी बड़े काम के होते हैं। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कई बीमारियों से बचाते हैं। आइए जानते हैं अमरूद के पत्तों के फायदों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पेट दर्द और उल्टी में राहत दिलाते हैं अमरूद के पत्ते 
  • स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली एक वेबसाइट (myupchar.com) के मुताबिक, चूंकि अमरूद के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, ऐसे में इसका पानी पीने से आपके पेट का दर्द दूर हो सकता है। साथ ही यह उल्टी से भी राहत दिला सकता है। इसके लिए आप अमरूद के 5-6 पत्तों को 10 मिनट तक उबालें और फिर उसे छानकर उसका पानी पी लें। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जोड़ों का दर्द कर सकता है दूर 
  • जोड़ों के दर्द में भी अमरूद के पत्ते फायदेमंद हैं। इसके लिए आप अमरूद के पत्तों को कूट कर उसका लेप बना लें और उस लेप को जोड़ों पर लगाएं, इससे आपको दर्द में राहत मिलेगी। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डायबिटीज में भी है फायदेमंद
  • अमरूद के पत्तों के पानी को डायबिटीज में फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, यह खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है। इसके अलावा यह यह शरीर में जटिल स्टार्च को भी शुगर में बदलने से रोकता है, जिससे वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन भी करता है दूर 
  • अमरूद के पत्तों का पानी दांत दर्द, मसूड़ों की सूजन और मुंह के छालों से राहत दिलाने का काम करता है। आप इसके पत्तों को उबाल कर उसके पानी से गरारा करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। 
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें