फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फल अनगिनत फायदे: कोरोना से लड़ने में देगा फौलाद सी ताकत, गजब बढ़ेगी इम्यूनिटी

Sat, 01 May 2021 08:29 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अंजीर के फायदे - फोटो : Pixabay
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


क्या आपने कभी अंजीर फल खाया है? इसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। अंजीर को दुनियाभर में उसके औषधीय गुणों और खाने का स्वाद बढ़ाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। यह विटामिन-ए, बी, सी, के और कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर और मैंगनीज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह बहुत ही रसीला और गुदेदार फल होता है। आइए जानते हैं अंजीर के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
घटाता है वजन 
  • अंजीर को वजन घटाने में सहायक माना जाता है। इसीलिए विशेषज्ञ खासकर मोटे लोगों को इसके सेवन की सलाह देते हैं। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि अंजीर का सेवन अधिक मात्रा में न करें, क्योंकि यह वजन को बढ़ा भी सकता है। 
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कब्ज से दिलाता है राहत 
  • अंजीर को पेट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे कब्ज में राहत मिलती है। यह पाचन शक्ति में सुधार करके पेट संबंधी समस्याओं को दूर भगाता है। इसके नियमित सेवन से डायरिया से भी बचा जा सकता है। 

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हड्डियों को बनाता है मजबूत 
  • अंजीर को हड्डियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी होते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसे हड्डियों के विकार से भी बचाव होता है। 
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
घटाता है उच्च रक्तचाप 
  • नियमित रूप से अगर अंजीर का सेवन किया जाए तो इससे रक्तचाप को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो रक्तचाप के जोखिम को कम करने में मदद करता है। 
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दिल के लिए भी है फायदेमंद 
  • अंजीर को दिल के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर में बनने वाले फ्री रेडिकल्स को खत्म करता है और हृदय को सुरक्षित रखता है। इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड भी पाए जाते हैं, ये भी दिल को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इम्यूनिटी बढ़ाने में भी है मददगार 
  • अंजीर में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाते हैं और इसमें पाया जाने वाला विटामिन-सी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। इसीलिए अंजीर को 'इम्यूनिटी बूस्टर' भी कहा जाता है। 
विज्ञापन

8 of 8
अंजीर के फायदे - फोटो : Pixabay
कब करें अंजीर का सेवन? 
  • वैसे तो अंजीर का सेवन किसी भी समय हल्के आहार के रूप में किया जा सकता है, लेकिन अंजीर खाने का सबसे अच्छा समय सुबह ही माना जाता है। रात के मुकाबले सुबह के समय अंजीर का सेवन सेहत के लिए अधिक लाभदायक माना जाता है। 
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें