फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बीमारियों से बचना है तो सर्दियों में भी पीएं पर्याप्त मात्रा में पानी, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत

Fri, 30 Oct 2020 02:17 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जिस प्रकार हमारे शरीर के लिए सांस जरूरी है, उसी प्रकार हमारे शारीरिक अंगों के लिए पानी भी जरूरी है। शरीर में अगर पानी की कमी हो तो स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं, इसलिए उचित मात्रा में पानी का सेवन बहुत आवश्यक है। चूंकि सर्दियों के मौसम में लोग कम ही पानी पीते हैं, ऐसे में डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा न सिर्फ प्रतिरक्षा तंत्र के लिए अच्छी है, बल्कि इसके और भी कई स्वास्थ्य फायदे हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में पानी पीने के जबरदस्त फायदों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पानी की कमी से हाइपोथर्मिया जैसी बीमारी का जोखिम काफी बढ़ जाता है। इसमें शरीर का तापमान काफी कम हो जाता है। इसलिए शरीर के तापमान को बनाए रखने के लिए सर्दियों में भी खूब पानी पीएं, जिससे आप इस बीमारी से बचे रहें। चूंकि सर्दियों में पानी बिल्कुल ठंडा हो जाता है, इसलिए बेहतर है कि गुनगुना पानी पीएं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पानी की कमी का प्रभाव हमारे प्रतिरक्षा तंत्र यानी इम्यूनिटी पर भी पड़ता है और अगर इम्यूनिटी कमजोर हुई तो शरीर को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना है तो सर्दियों में भी खूब पानी पीएं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
चूंकि सर्दियों के मौसम में इंसान की शारीरिक गतिविधियां काफी कम हो जाती हैं, जिससे मोटापा या वजन बढ़ने की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए इस मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, ताकि वजन नियंत्रण में रहे। इसके लिए बेहतर होगा कि गुनगुने पानी का सेवन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दी-जुकाम से राहत देता है गुनगुना पानी
  • मौसम बदलने के साथ ही सर्दियों में कई लोगों को सर्दी-जुकाम हो जाता है। ऐसे में गर्म पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इससे गले में खराश की समस्या दूर होती है और छाती में जकड़न की समस्या से भी निजात मिल सकती है। सुबह के समय गर्म पानी का सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है। 
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें