फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के लिए बेहद लाभकारी है करी पत्ता, डायबिटीज से लेकर कैंसर तक कई बीमारियों में फायदेमंद

Sat, 22 Feb 2020 04:36 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
डायबिटीज - फोटो : Pixabay
करी पत्ता सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह सिर्फ आपके खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता है बल्कि कई बीमारियों के जोखिम को भी कम करता है। करी पत्ता कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी से लेकर एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं जो कि सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, कब्ज से लेकर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर में भी करी पत्ता बेहद लाभकारी है। अगर आपको हर वक्त थकान रहती है और डायरिया की शिकायत है तो भी करी पत्ता आपकी सेहत का ख्याल रखता है। आइए जानते हैं करी पत्ता किस तरह आपको फायदा पहुंचाता है...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
curry leaves
करी पत्ता कैंसर के जोखिम को कम करता है क्योंकि इसमें कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने के गुण होते हैं। आप करी पत्ते को चाय की तरह भी पी सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
asd
करी पत्ता डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी है। यह आपके ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है। 
 

4 of 6
acidity - फोटो : file photo
अगर आपको पाचन तंत्र से संबंधित शिकायते रहती हैं तो करी पत्ता आपके लिए बेहद लाभकारी है। करी पत्ते में डाइजेस्टिव एंजाइम होते हैं जो कि हमारे पाचन तंत्र को सुधारते हैं। अगर आपको गैस और डायरिया की शिकायत है तो आप करी पत्ते को चाय की तरह पी सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
गलत जगह पर था शख्स का दिल - फोटो : Social media
करी पत्ता में विटामिन सी और ए पाया जाता है जो लिवर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। इसलिए अगर आप लिवर से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं तो करी पत्ता का सेवन जरूर करें। इसके अलावा करी पत्ते में भरपूर मात्रा में फॉलिक एसिड और आयरन पाया जाता है। करी पत्ता का नियमित रूप से सेवन करने पर एनीमिया की शिकायत नहीं होती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
asd
दिल को स्वस्थ रखने में करी पत्ता बेहद फायदेमंद होता है। करी पत्ता बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है साथ ही गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसके अलावा करी पत्ता दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है। साथ ही करी पत्ता का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। करी पत्ते में मौजूद फाइबर इंसुलिन को प्रभावित करके ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें