फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक फूड खाने वाले पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या हो जाती है कम: स्टडी

Sat, 22 Feb 2020 03:00 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जंक फूड - फोटो : पेक्सेल्स
एक नए अध्ययन का कहना है कि ज्यादा जंक फूड खाने से पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या में कमी आ जाती है। इतना ही नहीं, इस अध्ययन का कहना है कि स्वस्थ फूड खाने वालों के मुकाबले जंक फूड खाने वाले पुरुष 25 फीसदी कम तैराक होते हैं। अमेरिका के शोधकर्ताओं ने बताया है कि जिन पुरुषों के डाइट में जंक फूड ज्यादा होता है उनके शुक्राणुओं की संख्या में गिरावट आ जाती है। अगली स्लाइड में पढ़िए और क्या कहा गया है इस अध्ययन में...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
junk food
शोधकर्ताओं ने जंक फूड और शुक्राणुओं की संख्या के बीच संबंध निकालने के लिए 19 साल के तीन हजार डैनिश पुरुषों का विश्लेषण किया। यह अध्ययन आधुनिक जीवनशैली की तरफ भी इशारा करता है जिसमें युवा काफी ज्यादा जंक फूड पर निर्भर रह रहे हैं। जंक फूड शुक्राणुओं में गिरावट के साथ ही युवाओं को मोटापे से लेकर कई दूसरी घातक बीमारियां भी दे रहा है।


 
विज्ञापन

3 of 5
sperm
अध्ययन कहता है कि पिज्जा,बर्गर और ज्यादा शुगर वाली डाइट लेने वाले युवाओं के शुक्राणुओं की संख्या में 25 फीसदी तक गिरावट आ जाती है। जबकि, फल, सब्जी और मछली को डाइट में शामिल करने वाले युवा स्वस्थ भी रहते हैं और उनके शुक्राणुओं की संख्या भी ठीक रहती है।

 

4 of 5
sperm - फोटो : social media
अध्ययन में देखा गया कि जंक फूड खाने वाले पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या 12.2 करोड़ थी और वहीं, स्वस्थ्य फूड खाने वाले युवाओं के शुक्राणुओं की संख्या 16.7 करोड़ थी। यह अध्ययन जामा जर्नल में प्रकाशित हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sperm
पश्चिमी देशों में पिछले कुछ सालों से जीवनशैली की अनियमितता की वजह से युवाओं के शुक्राणुओं की संख्या में गिरावट आ रही है। इसे लेकर वक्त-वक्त पर कई तरह के शोध भी सामने आते रहते हैं। अब जो नया अध्ययन सामने आया है इसमें शुक्राणुओं की संख्या में गिरावट के लिए साफ तौर पर जंक फूड को जिम्मेदार ठहराया गया है। यह अध्ययन हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें