फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते में इतने दिन खाएं मिर्च, इन बीमारियों का खतरा होगा कम

Wed, 14 Oct 2020 10:34 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भारतीय मसालों में मिर्च का एक अपना अलग ही स्थान है। यहां शायद ही ऐसी कोई सब्जी हो जो बिना मिर्च के बनती हो। इसके अलावा मिर्च का उपयोग अचार के रूप में भी यहां बहुतायत में किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका उपयोग एक औषधि के रूप में भी होता है। जानकारों के मुताबिक, मिर्च खाने से विटामिन ए प्राप्त होता है। पिछले साल जर्नल ऑफ द अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जो लोग मिर्च नहीं खाते, उनकी तुलना में जो मिर्च खाते हैं, उनमें किसी भी वजह से मौत की आशंका 23 फीसदी तक कम हो जाती है। आइए जानते हैं मिर्च खाने के फायदों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मिर्च खाने से इन बीमारियों का जोखिम होता है कम 
  • अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, एक हफ्ते में कम से कम चार बार मिर्च खाने से हृदय और मस्तिषक में रक्त वाहिकाओं की बीमारी का जोखिम कम होता है। इससे मौत का खतरा भी घट जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • इटली में हुए रिसर्च के दौरान 22 हजार से अधिक लोगों की जांच की गई, जिसमें शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग बहुत तीखा या मिर्च खा रहे थे, वैसे लोगों में दिल के दौरे से मौत का खतरा 40 फीसदी तक कम हो गया था। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • हालांकि अध्ययन में यह साफ नहीं हो पाया कि लोगों को कितनी मात्रा में मिर्च खानी चाहिए, लेकिन डॉक्टर या विशेषज्ञ बताते हैं कि ज्यादा तीखा नहीं खाना चाहिए, क्योंकि उससे पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • डॉक्टरों के मुताबिक, मिर्च में कैपिसिसिन नाम का पदार्थ पाया जाता है, जो शरीर के लिए लाभदायक माना जाता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में भी यह ठीक माना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें