भारत में लोग चुकंदर सलाद के रूप में बड़े ही चाव से खाते हैं। वैसे इसे महीन काटकर और हल्का सा पकाकर मुख्य खाने के साथ भी खाया जा सकता है। शायद आपको पता न हो, लेकिन इसका अचार भी डाला जाता है। दरअसल, चुकंदर लोहा, विटामिन और मिनरल्स (खनिज) का बहुत ही अच्छा स्रोत है, इसीलिए इसका औषधीय उपयोग अधिक किया जाता है। रेडॉक्स बायोलॉजी नामक वैज्ञानिक पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, चुकंदर का जूस बुजुर्गों के लिए फायदेमंद हो सकता है। गर्मियों में चुकंदर के सेवन के बहुत से फायदे बताए जाते हैं, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में...