फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: हर साल 2.5 लाख से अधिक लोगों की जान ले रही है ये बीमारी, अक्सर होने वाले सिरदर्द को न करें अनदेखा

Sun, 22 Dec 2024 01:37 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल 2020 में इस गंभीर बीमारी के कारण 2.46 लाख लोगों की मौत हो गई। कहीं आपमें भी तो नहीं हैं ऐसे लक्षण? अगर आपको भी अक्सर सिरदर्द होता रहता है तो सावधान हो जाइए।
विज्ञापन
1 of 5
सिर में दर्द की समस्या - फोटो : Freepik.com
हम में से अधिकतर लोग अक्सर होने वाले सिरदर्द, सामान्य बुखार जैसी समस्याओं को अनदेखा कर देते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि कुछ स्थितियों में इसके गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं? सामान्य सी दिखने वाले येसमस्याएं कुछ स्थितियों में गंभीर अंतर्निहित बीमारियों का संकेत भी हो सकती हैं, जिसके कारण जान जाने का भी खतरा हो सकता है। दुनियाभर में ब्रेन ट्यूमर के बढ़ते जोखिमों को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को सावधान कर रहे हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि हर साल ब्रेन ट्यूमर ढाई लाख से अधिक लोगों की मौत का कारण बन रहा है।

साल 2020 में ब्रेन ट्यूमर और इसके कारण होने वाले कैंसर से 2.46 लाख लोगों की मौत हो गई। डॉक्टर बताते हैं, हो सकता है कि ब्रेन ट्यूमर होने के बावजूद भी आपको कई वर्षों तक इस बारे में पता ही न चले। कई मामलों में ट्यूमर का विकास इतनी धीमी गति से होता है कि इसके लक्षण नजर ही नहीं आते हैं। इस स्थिति में जरूरी है कि आप कुछ सामान्य संकेतों पर गंभीरता से ध्यान देते रहें। यही कारण है कि डॉक्टर अक्सर होने वाले सिरदर्द को अनदेखा न करने की सलाह देते हैं। 

आइए जानते हैं कि कैसे पता लगाया जा सकता है कि कहीं आपको ब्रेन ट्यूमर तो नहीं है?
विज्ञापन

2 of 5
ब्रेन ट्यूमर की समस्या - फोटो : Freepik.com
ब्रेन ट्यूमर के बारे में जानिए

ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों के बारे में जानने से पहले ये समझ लेना आवश्यक है कि आखिर ब्रेन ट्यूमर होता क्या है?

ब्रेन ट्यूमर, मस्तिष्क में या उसके आस-पास की कोशिकाओं में अनियंत्रित वृद्धि के कारण होता है। ये कैंसर कारक भी हो सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि मस्तिष्क में 120 से अधिक विभिन्न प्रकार के ट्यूमर विकसित हो सकते हैं। यदि परिवार में किसी को ब्रेन ट्यूमर हुआ हो तो अन्य लोगों को भी सावधान रहने की सलाह दी जाती है।इसके अलावा प्लास्टिक और रसायन उद्योग में काम करने वाले लोगों में भी इसका खतरा हो सकता है।

आनुवांशिकता के साथ लाइफस्टाइल-आहार में गड़बड़ी के साथ कई तरह की पर्यावरणीय स्थितियों के कारण आप इस गंभीर समस्या का शिकार हो सकते हैं?
विज्ञापन

3 of 5
थकान-कमजोरी के कारण - फोटो : Freepik.com
आपको भी तो नहीं होता है अक्सर सिरदर्द

डॉक्टर बताते हैं, ब्रेन ट्यूमर की स्थिति में आपको कई प्रकार की दिक्कतें होती रह सकती हैं, सिरदर्द होना इसका सबसे आम संकेत है। डॉक्टर कहते हैं, सिर में दर्द या दबाव जो सुबह के समय ज्यादा बढ़ जाता है या अक्सर बने रहने वाला सिरदर्द कई मामलों में ब्रेन ट्यूमर का संकेत हो सकता है। अगर आपको भी इस तरह की दिक्कत रहती है तो डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

मस्तिष्क में होने वाले ट्यूमर के लक्षण इसके आकार और स्थान पर निर्भर करते हैं। कई मामलों में लक्षण इस बात पर भी निर्भर करते हैं कि ब्रेन ट्यूमर कितनी तेजी से बढ़ रहा है? सिरदर्द होना इसका प्रारंभिक संकेत माना जाता है, इसे अनदेखा न करें।

4 of 5
सिर दर्द की समस्या - फोटो : freepik.com
ब्रेन ट्यूमर के इन लक्षणों के बारे में भी जानिए

जिन लोगों को ब्रेन में ट्यूमर की समस्या होती है उन्हें कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम रहता है और इसके कई तरह के लक्षण हो सकते हैं। 
  • सिर में दर्द या दबाव जो सुबह के समय ज़्यादा होता है।
  • बार-बार होता है और ज्यादा गंभीर रूप से होने वाला सिरदर्द।
  • मतली या उल्टी जैसा महसूस होना। 
  • आंखों की समस्याएं, जैसे कि धुंधला दिखाई देना, दोहरी दृष्टि।
  • हाथ या पैर में संवेदना या गति कम हो जाना।
  • शारीरिक संतुलन और बोलने में कठिनाई महसूस होना।
  • समय के साथ याददाश्त संबंधी समस्याएं होना।
  • अक्सर चक्कर आना या ऐसा महसूस होना कि दुनिया घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रेन ट्यूमर का खतरा - फोटो : Freepik.com
ब्रेन ट्यूमर हर बार कैंसर नहीं

ब्रेन ट्यूमर के सभी मामले कैंसर वाले हों ये जरूरी नहीं है। समय पर इलाज से इसके गंभीर रूप लेने का खतरा कम किया जा सकता है।

अगर आपकी उम्र अधिक है, आप मोटापे का शिकार हैं या फिर रसायनों के संपर्क में अधिक रहते हैं तो ब्रेन ट्यूमर के संकेतों पर गंभीरता से ध्यान देते रहना जरूरी है। समय पर अगर बीमारी का पता चल जाता है तो इसका इलाज और ठीक होने की संभावना भी बढ़ जाती है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें