भारत सहित दुनिया के कई देशों में जिस रफ्तार के साथ कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में इजाफा देखा जा रहा है, वह निश्चित ही चिंता बढ़ाने वाला है। भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 2400 से अधिक नए मामले रिपोर्ट किए गए, वहीं 13 लोगों को मौत हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समय देश में ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट्स के मामले सबसे ज्यादा देखे जा रहे हैं।
इन वैरिएंट्स को अत्याधिक संक्रामकता वाला माना जाता है, इसके अलावा इससे होने वाले संक्रमण की स्थिति में पहले की तुलना में लक्षणों में भी कई तरह की भिन्नता देखी जा रही है। कोरोना महामारी की शुरुआत से ही संक्रमितों में बुखार, जुकाम और सिरदर्द जैसे लक्षण काफी सामान्य रहे हैं।
कोरोना को लेकर हुए अध्ययन के डेटा से पता चलता है कि कोविड-19 में सिरदर्द और बुखार की समस्या काफी सामान्य है। हालांकि कई लोगों में संक्रमण के दौरान इनमें से कोई एक लक्षण भी हो सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कोरोना के नए वैरिएंट्स के साथ लक्षणों में परिवर्तन आ गया है? क्या अगर किसी को बिना बुखार के सिरदर्द हो रहा है तो उसे संक्रमण का शिकार माना जा सकता है? आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।