फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार उबालते हैं दूध? पहले ये नुकसान जान लीजिए

Mon, 07 Nov 2016 06:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Getty Images
ये तो आप जानते ही हैं कि दूध पीने से सेहत को बहुत फायदा होता है लेकिन आप इस बात से अनजान होंगे कि बार-बार उबालकर रखा हुआ दूध आपकी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। आगे कि स्लाइड्स में पढ़िए कि किस तरह बार-बार दूध उबालकर आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर बैठते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : getty images
घरों में दूध को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए दूध को बार-बार उबाला जाता है। दूध को एक बार उबालना तो ठीक है लेकिन बार-बार इसको उबालना आपकी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाता है। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ये बात एक रिसर्च में साबित हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : getty images
रिसर्च में बताया गया है कि बार-बार दूध उबालने से दूध में मौजूद पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। ये बात भी सामने आयी है कि केवल 17% महिलाएं ही इस बात से वाकिफ हैं  कि दूध को बार-बार उबालने से उसके पोषक तत्व कम होने लगते हैं।

4 of 5
अब आप सोचे रहे होंगे कि फिर दूध को फटने से कैसे बचाया जए। दूध को फटने से बचाने के लिए आप उसे फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। इस बात का खास ध्यान रखें कि जैसे ही दूध में एक बार उबाल आए उसे तुरंत चुल्हे से उतार दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : getty images
दूध को उबालते समय इस बात का ध्यान भी रखें कि दूध को 2-3 मिनट से ज्यादा न उबालें और उबालते समय इसे चम्मच से चलाते भी रहे। जैसे ही दूध में एक बार उबाल आ जाए उसे आंच पर से उतारकर तुरंत फ्रिज में रख दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें