दिल्ली में प्रदूषण ख़तरनाक स्तर पर है। दिल्ली सरकार ने आपात क़दम उठाते हुए कंस्ट्रक्शन समेत कई तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया है। सरकार ने तीन दिनों के लिए स्कूलों को बंद कर दिया है और सरकार कृत्रिम बारिश कराने तक पर विचार कर रही है। आप कुछ बेहद आसान क़दम उठाकर इस प्रदूषण से कुछ हद तक बच सकते हैं
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : Getty Images
दिल्ली के एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर नितिन वर्मा ने बीबीसी को इस बारे में बताया- दौड़ न लगाएं और व्यायाम न करें। ऐसा करने पर आपको ज़्यादा सांस लेने की ज़रूरत होती है। प्रदूषण इतना ज़्यादा है कि इससे भी ख़तरा हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
आप जिस कमरे में रहते हैं उसमें कुछ पौधे रख लें। वो कुछ हद तक हवा साफ़ कर सकते हैं। यदि आप ख़र्च कर सकते हैं तो एयर प्यूरीफ़ायर ख़रीदने की सलाह भी दी जा रही है।
4 of 6
घर में झाडू़ न लगाएं बल्कि सफ़ाई करने के लिए गीले कपड़े के पोछे का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
5 of 6
अगरबत्ती न जलाएं या ऐसा कुछ न करें जिससे धुआं निकलता हो। घर में अगरबत्ती या मोस्क्यूटो कॉयल जलाने से पैदा होने वाला धुआं प्रदूषण को और ख़तरनाक बना सकता है।