सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। सदा और संयमित जीवन जीने वाले बिग बी उम्र के इस पड़ाव पर भी युवा कलाकारों को फिटनेस में मात देते दिखाई देते हैं। आठ से नौ घंटे काम करके थक जाने वाले युवाओं को शायद ही पता होगा कि अमिताभ 16 घंटे काम करते हैं। ऐसे में उनके हर फैन कि ख्वाहिश होगी कि कैसे भी करके उन्हें शंहशाह की फिटनेस का राज पता चल जाए। आइए आपको बताते हैं आखिर क्या कुछ करके अमिताभ खुद को इतना फिट रखते हैं।