गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद अपनी सेहत का ख्याल रखना विशेष महत्वपूर्ण हो जाता है। विशेषकर प्रसव के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं जिसके कारण आपके सेहत पर असर हो सकता है। प्रसवोत्तर महिलाओं में अचानक से बाल झड़ने की समस्या काफी अधिक देखी जाती रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चे के जन्म के बाद मां के शरीर में कई तरह के हार्मोनल परिवर्तन आने शुरू हो जाते हैं जिसके कारण बाल झड़ने की दिक्कत हो सकती है। इस बारे में सभी महिलाओं को विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जाती है।
मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कुछ महिलाओं में प्रसव के तुरंत बाद से शरीर में कई हार्मोन्स का स्तर तेजी से गिरना शुरू हो जाता है, जिसमें एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन्स शामिल हैं। इसमें से कुछ हार्मोन्स जल्द ही सामान्य स्तर पर वापस आने भी लगते हैं। हालांकि जिन लोगों में हार्मोन्स ठीक से रिकवर नहीं हो पाते हैं, उनमें बालों के झड़ने के साथ कई तरह की अन्य समस्याएं भी शुरू हो जाती है। यही कारण है कि सभी महिलाओं को सेहत पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
आइए जानते हैं कि बाल झड़ने की समस्या को कैसे ठीक किया जा सकता है?