कम मात्रा में करें नमक का सेवन
- फोटो : Pixabay
अधिक नमक का सेवन है नुकसानदायक
आहार में नमक की मात्रा का अधिक होना हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आप जितना अधिक नमक खाते हैं, यह कैल्शियम की कमी कर सकता है।इसका अर्थ है कि यह आपकी हड्डियों के लिए समस्या का कारण बन सकता है। डॉक्टर, भोजन में अधिक नमक के सेवन से परहेज करने की सलाह देते हैं। अध्ययनों के मुताबिक एक दिन में 2,300 मिलीग्राम से कम मात्रा में सोडियम का सेवन सुनिश्चित करें।