H5N1 Alert: दुनियाभर में पिछले एक दशक में कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों के मामले देखे गए। कोरोना महामारी हो, बर्ड फ्लू या फिर म्यूकोरमाइकोसिस, इन सभी के कारण बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित देखा गया। हालिया रिपोर्ट्स में कुछ देशों में एक बार फिर से H5N1 संक्रमण (बर्ड फ्लू) के मामले बढ़ते हुए देखे गए हैं, जिसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अलर्ट किया है।
ताजा मामलों में कंबोडिया के स्वास्थ्य मंत्रालय देश में H5N1 संक्रमण की सूचना दी है। यहां इस साल बर्ड फ्लू का एक और केस देखा गया है। 5 वर्षीय बच्चे को बर्ड फ्लू का शिकार पाया गया है। मिनेसोटा विश्वविद्यालय के संक्रामक रोग अनुसंधान और नीति केंद्र (CIDRAP) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है।
इस केस के साथ इस साल कंबोडिया से H5N1 संक्रमण का मामला बढ़कर 12 हो गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अलर्ट जारी करते हुए सभी लोगों को संक्रमण से बचाव को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।