शरीर के संपूर्ण पोषण के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करना सबसे महत्वपूर्ण माना जात है। विशेषकर सर्दियों के मौसम में, जब तापमान में तेजी से गिरावट आ रही होती है, ऐसे में हमें उन चीजों के सेवन को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए जो शरीर को अंदरूनी गर्मी और ऊर्जा प्रदान करने में सहायक हों। आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक सर्दियों के इस मौसम में सभी लोगों को रोजाना गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। गुड़ खाना, हमारे स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है।
गुड़ कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम और फास्फोरस से भरपूर होता है, जिसकी नियमित रूप से एक नियत मात्रा में शरीर को आवश्यकता होती है। अध्ययनों से पता चलता है कि गुड़ में विटामिन बी, कुछ मात्रा में प्रोटीन और फाइटोकेमिकल्स तथा एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि गुड़ खाने से, खासकर सर्दियों के मौसम में, कई संभावित लाभ होते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में गुड़ खाने से सेहत को होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।