फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: सर्दियों की इस सब्जी में छिपे हैं सेहत के अद्भुत लाभ, पाचन और हृदय के लिए बहुत फायदेमंद

Mon, 12 Dec 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सबसे फायदेमंद सब्जी के बारे में जानिए - फोटो : Pixabay
सर्दियों का यह मौसम कई प्रकार के मौसमी खाद्य पदार्थों के लिए जाना जाता है। मौसमी फल-सब्जियों को अध्ययनों में सेहत के लिए विशेष लाभकारी पाया गया है। मटर इस मौसम में मिलने वाली ऐसी ही बेहद फायदेमंद सब्जी है, जिसे अध्ययनों में कई प्रकार से फायदेमंद पाया है। हृदय को स्वस्थ रखने के साथ पाचन को ठीक रखने में मटर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि मटर में कई प्रकार के विटामिन्स-खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स की प्रचुरता होती है, जो इसे शरीर के लिए विशेष लाभकारी बनाती है। इससे शरीर के लिए आवश्यक प्रोटीन और फाइबर की भी आसानी से प्राप्ति की जा सकती है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि मटर में पॉलीफेनोल, एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो कैंसर रोधी और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा मटर में प्लांट बेस्ड प्रोटीन भी पाया जाता है जो शरीर के संपूर्ण विकास को बढ़ावा देता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं मटर का सेवन कई बीमारियों के विकास को रोकने में भी मददगार है, आइए इस बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मटर खाने के फायदे - फोटो : getty images
शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में लाभकारी

अध्ययनकर्ताओं की टीम ने पाया कि हरी मटर का सेवन करना डायबिटीज की समस्या को कम करने में लाभकारी हो सकता है। ब्लड शुगर के स्तर को बेहतर ढंग से कंट्रोल करने में इसके लाभ हो सकते हैं। मटर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) कम होता है, जो इसे डायबिटीज रोगियों के लिए काफी लाभकारी बनाता है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि हरी मटर के सेवन की आदत शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायक है।
विज्ञापन

3 of 5
पाचन को ठीक करने के लिए क्या खाएं? - फोटो : pixa
पाचन के लिए मटर के फायदे

शोध के मुताबिक हरी मटर में फाइबर की भी पर्याप्त मात्रा होती है, जो इसे पाचन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बनाती है। फाइबर आपकी आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में सहायक है और इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का जोखिम भी कम होता है। आंतों में सूजन, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) जैसी पेट की समस्याओं में मटर के सेवन से लाभ मिल सकता है। हालांकि अधिक मात्रा में इसका सेवन कब्ज का कारण बन सकता है।

4 of 5
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं? - फोटो : Istock
हृदय के लिए फायदेमंद है मटर

अध्ययन के मुताबिक हरी मटर को हृदय को स्वस्थ रखने के लिए बेहतर आहार माना जाता है, इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे तत्वों की मात्रा होती है जो हृदय को स्वस्थ रखने और इससे संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करने में फायदेमंद हो सकती है। इन पोषक तत्वों से भरपूर आहार उच्च रक्तचाप को रोकने में लाभकारी माने जाते हैं, जिससे हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। हृदय स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए स्वस्थ आहार का चयन करना आवश्यक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मटर के लाभ - फोटो : getty images
मटर के कैंसर रोधीगुण

हरी मटर के सेवन से कैंसर का खतरा कम हो सकता है। मटर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा पाई जाती है जो शरीर से सूजन को कम करने और फ्री रेडिकल्स से कोशिकाओं को बचाने के लिए जरूरी है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि हरी मटर में सैपोनिन होते हैं, पौधे के ये यौगिक कैंसर रोधी प्रभावों के लिए जाने जाते हैं। सैपोनिन कैंसर कोशिकाओं को रोकने और ट्यूमर के विकास को रोकने में भी लाभकारी है।



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें