फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cancer Day: आहार में कर लें बस यह एक बदलाव, हृदय रोग और कैंसर जैसी समस्याएं रहेंगी दूर

Fri, 04 Feb 2022 12:07 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
स्वस्थ आहार क्या है? - फोटो : getty images
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने में आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हम जिस तरह की चीजों का सेवन करते हैं शरीर पर उसका सीधा असर होता है। यही कारण है कि सभी लोगों को पौष्टिक और स्वस्थ आहार के अधिक से अधिक सेवन की सलाह दी जाती है। हाल के वर्षों में लोगों में कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के मामले तेजी से बढ़ते हुए देखे गए हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि यदि अकेले हम अपने आहार में ही सुधार कर लें तो कई सारी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से आसानी से बचाव किया जा सकता है। हरी पत्तेदार सब्जियों को आहार में शामिल करना आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

पत्तेदार हरी सब्जियां वर्षों से स्वस्थ आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं। ये विटामिन, खनिज और फाइबर से भरी हुई होती हैं, ऐसे में शरीर के लिए इनका सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। हरे पत्तेदार साग और सब्जियों से भरपूर आहार खाने से मोटापा, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और मानसिक स्वास्थ्य की समस्या के जोखिम को कम करने सहित कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
हरी पत्तेदार सब्जियों के लाभ - फोटो : iStock
मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी
हरी पत्तेदार सब्जियों और साग का सेवन करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें भी पालक का सेवन करना विशेष लाभदायक माना जाता है। पालक में आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फोलिक एसिड और कैल्शियम सहित कई विटामिन और पोषक तत्व होते हैं। साल 2016 में अध्ययनों की समीक्षा से पता चलता है कि पालक अल्जाइमर रोग को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है। इसमें कैरोटेनॉयड्स भी होते हैं, जिसे आंखों की बीमारियों को रोकने और आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददगार माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
कम होगा कैंसर का खतरा - फोटो : Pixabay
कैंसर का खतरा होगा कम
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कैंसर जैसे रोगों के विकास को कम करने में सहायक माना जाता है, इसके लिए पत्तागोभी सबसे लाभदायक विकल्प हो सकता है। पत्तागोभी में सल्फोराफेन होता है, यह यौगिक कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है। साल 2019 के एक अध्ययन से पता चलता है कि सल्फोराफेन, स्तन कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है। यह कैंसर के इलाज के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली रेडिएशन थेरपी के दौरान कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव क्षति से भी बचाने में भी सहायक है।
विज्ञापन

4 of 4
हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद - फोटो : iStock
हृदय रोगों का खतरा होता है कम
हरी पत्तेदार साग, वसा में कम और डाइट्री फाइबर में उच्च होते हैं। इसके अलावा इसमें फोलिक एसिड, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी और फाइटोकेमिकल्स भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि प्रतिदिन हरी पत्तेदार चीजों को आहार में शामिल करके हृदय रोग के जोखिम को 11 फीसदी तक कम किया जा सकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें