हृदय रोग से बचाव के लिए क्या करें?
- फोटो : Pixabay
हृदय रोगों के लिए भी फायदेमंद
हृदय रोगों के खतरे को कम करने में अंगूर के सेवन को
अध्ययनों में लाभदायक माना जाता है। नियमित रूप से अंगूर का सेवन उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल जैसे हृदय रोग के जोखिम कारकों को कम करके हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। अध्ययन में पाया गया है कि जिन लोगों ने छह सप्ताह तक रोजाना तीन बार अंगूर का सेवन किया उनके रक्तचाप में महत्वपूर्ण कमी देखी गई। अंगूर का सेवन गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने में भी फायदेमंद माना जाता है। अंगूर में मौजूद महत्वपूर्ण पोषक तत्व दिल को कार्यों को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।