फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने जारी किया डाइट चार्ट: जानिए कोरोना संक्रमितों को तेज रिकवरी के लिए क्या खाना चाहिए?

Sun, 09 May 2021 12:07 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सरकार की जारी किया डाइट चार्ट - फोटो : social media
देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। कोरोना के ऐसे विपरीत समय में लोगों को अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने पर विशेष जोर देने को कहा जा रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि जिन लोगों की इम्यूनिटी अच्छी है, उन्हें इस समय वायरस के संक्रमण से काफी हद तक सुरक्षित माना जा सकता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने भी कोविड-19 के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने वाले खाने-पीने के चीजों की एक सूची जारी की है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं कि इस सूची में बताए गए खाद्य पदार्थ सभी लोगों के लिए न सिर्क कोरोना के समय, बल्कि भविष्य के लिए भी बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। आइए सरकार द्वारा सुझाए खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
थाली को रंगीन रखने पर जोर - फोटो : Social media
आहार में शामिल करें रंगीन फल और सब्जियां
माई गवर्मेंट इंडिया के ट्विटर हैंडल से जारी किए गए इम्यूनिटी बूस्टर खाद्य पदार्थों की सूची में बताया गया है कि सभी लोगों को शरीर के लिए आवश्यक विटमिन और मिनरल प्राप्त करने के लिए अपनी थाली को रंगीन बनाना चाहिए। ताजा मौसमी फल जैसे हरे रंग के मौसमी, नींबू, लाल रंग के पपीते, नारंगी रंग के संतरे आदि को दैनिक आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 6
कोविड रोगी रखें खान-पान पर विशेष ध्यान - फोटो : Pixabay
कोविड रोगियों को क्या खाना चाहिए?
सरकार की तरफ से जारी खाद्य पदार्थों की सूची में बताया गया है कि जो लोग कोरोना से संक्रमित हैं उन्हें ऐसा भोजन करना चाहिए जो उनमें मांसपेशियों के दोबारा से निर्माण, इम्यूनिटी और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में सहायक हों। कोरोना संक्रमितों को साबुत अनाज जैसे रागी, जई और अमरबेल आदि का सेवन जरूर करना चाहिए। आहार में ताजे फलों का सेवन भी ऐसे समय में जरूरी होता है। 

4 of 6
हल्दी युक्त दूध के सेवन के तमाम फायदे - फोटो : Social media
हल्दी वाले दूध का सेवन
कोरोना संक्रमण के दौरान कई लोगों को स्वाद और गंध न आने के साथ भोजन निगलने में कठिनाई होती है। ऐसे में आप थोड़ी-थोड़ी देर पर नरम भोजन करते रहें। भोजन में अमचूर को शामिल कर सकते हैं। कोरोना संक्रमितों के साथ अन्य लोगों को भी प्रतिरक्षा बढ़ाने के लिए दिन में एक बार हल्दी वाला दूध जरूर पीना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
भोजन में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं - फोटो : iStock
खाने में प्रोटीन का मात्रा बढ़ाएं
सरकार की ओर से जारी  खाद्य पदार्थों की सूची में बताया गया है कि कोरोना संक्रमण से बचने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाएं। इसके लिए चिकन, मछली, अंडे, पनीर, सोयाबीन आदि बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। यह सभी प्रोटीन के अच्छे स्रोत  माने जाते हैं। दैनिक आहार में इन चीजों को अवश्य शामिल करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तनाव दूर करने में फायदेमंद है डार्क चॉकलेट - फोटो : Social media
तनाव और घबराहट को कैसे दूर करें?
सारी द्वारा जारी सूची में बताया गया है कि कोरोना की इस महामारी के दौरान यदि आपको चिंता या फिर घबराहट हो रही है तो 70 फीसदी कोको युक्त डार्क चॉकलेट खाने से लाभ मिल सकता है। अखरोट, बादाम, जैतून और सरसों के तेल का भी सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा सभी लोगों को नियमित रूप से योग और सांस लेने वाले व्यायाम जरूर करने चाहिए। यह प्रतिरक्षा को बढ़ाने के साथ आपको इस विपरीत समय में तनाव मुक्त रखने में सहायक हो सकते हैं।  

-------
नोट: यह लेख केंद्र सरकार द्वारा जारी इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों की सूची के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें