आंखों को स्वस्थ रखने के लिए करें उपाय
- फोटो : Freepik.com
ग्लूकोमा से बचाव के लिए क्या करें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ग्लूकोमा से पूरी तरह बचाव संभव नहीं है, लेकिन समय पर अगर लक्षणों को पहचान लिया जाए और इलाज हो जाए तो इससे अंधेपन को रोका जा सकता है।
- नियमित आंखों की जांच बहुत आवश्यक है। 40 साल की उम्र के बाद सभी लोगों को डॉक्टर की सलाह पर आंखों की नियमित जांच जरूर कराते रहना चाहिए।
- हेल्दी लाइफस्टाइल आंखों के साथ पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है।
- पोषक तत्वों से भरपूर आहार जिसमें पत्तेदार सब्जियां, विटामिन सी और ओमेगा-3 हो, ये आंखों की रोशनी को ठीक रखने में मददगार हो सकती है।
- आंखों की सेहत ठीक रखने के लिए ब्लड प्रेशर और शुगर दोनों को कंट्रोल रखने पर भी ध्यान देना चाहिए।
-----------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।