फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: सुबह जल्दी उठने की आदत दे सकती है आपको कई स्वास्थ्य लाभ, जानिए देर से उठने से क्या होता है?

Mon, 02 May 2022 10:26 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुबह जल्दी उठने की बनाएं आदत - फोटो : istock
आयुर्वेद से लेकर मेडिकल साइंस तक, हर स्तर पर सुबह जल्दी उठने को सेहत के लिए फायदेमंद बताया गया है। हम किस तरह से जीवन बिताते हैं, क्या खाते हैं, कब सोते-जागते हैं, इन सभी का हमारी सेहत पर असर होता है। सुबह जल्दी उठने की आदत आपको कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ दे सकती है। मेडिकल साइंस में इस आदत को विशेषज्ञ शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह की सेहत के लिए विशेष लाभप्रद मानते हैं। हालांकि मौजूदा समय में गड़बड़ जीवनशैली ने लोगों के सोने-जागने के समय को काफी प्रभावित कर दिया है। रात में देर से सोना और सुबह देर से उठने की आदत न सिर्फ हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है, साथ ही इसके मानसिक स्वास्थ्य पर भी कई तरह के नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

आयुर्वेद सिद्धांत के अनुसार सुबह सूर्य निकलने से पहले जग जाना चाहिए, वहीं मेडिकल साइंस कहता है कि सुबह 6 बजे तक जग जाने और वॉक-व्यायाम करने की दिनचर्या आपके लिए काफी लाभदायक हो सकती है। शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने के लिए सुबह जल्दी उठने की आदत बनाएं, इससे आपकी सेहत को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुबह जल्दी उठने से लाभ - फोटो : पेक्सेल्स
मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

अध्ययनों से पता चलता है कि जल्दी उठने की आदत हमारे मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने में काफी मददगार हो सकती है। जल्दी उठने का एक महत्वपूर्ण लाभ यह भी है कि इससे तनाव का स्तर कम रहता है। जब आप जल्दी उठते हैं, तो दिनचर्या में सकारात्मकता का संचार होता है। शोध बताते हैं कि देर से उठने वालों की तुलना में सुबह जल्दी जगने वालों में तनाव-अवसाद जैसी समस्याओं का जोखिम कम होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
योग-व्यायाम बहुत जरूरी - फोटो : istock
व्यायाम के लिए समय 

सुबह जल्दी उठने की आदत आपको योग-व्यायाम के लिए समय निकालने में मदद कर सकती है। अक्सर देर से उठने वालों के लिए व्यायाम कर पाना थोड़ा कठिन हो जाता है। व्यायाम न करने की आदत आपकी शारीरिक निष्क्रियता को बढ़ा देती है, जिसके कारण कई तरह की बीमारियों के विकसित होने का जोखिम हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह के समय खुली हवा में व्यायाम करने से शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह की सेहत को लाभ मिलता है।

4 of 5
अच्छी नींद पाने के तरीके - फोटो : iStock
नींद की गुणवत्ता में सुधार 

अगर आपको लगता है कि सुबह जल्दी उठने से आपकी नींद पूरी नहीं होगी तो यहां आपको फिर से विचार करने की आवश्यकता है। शोध बताते हैं कि जो लोग जल्दी उठते हैं, वह रात में जल्दी सोने के समय का प्रबंधन कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी दिनचर्या में सुधार होता है साथ ही इसे बेहतर गुणवत्ता वाली नींद प्राप्त करने में भी सहायक माना जाता है। शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए नींद की गुणवत्ता का बेहतर रहना आवश्यक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जल्दी उठने की आदत - फोटो : istock
सुबह जल्दी उठने की आदत बनाएं

अगर आप देर से उठते रहे हैं और अब जल्दी उठना चाहते हैं तो इसकी धीरे-धीरे शुरुआत करें। अचानक से समय में बदलाव करने से सिरदर्द और थकान जैसी समस्याओं का अनुभव हो सकता है। रोज अपने समय से 10-15 मिनट पहले जगने की आदत बनाएं। सुबह जल्दी जगने के लिए रात में जल्दी सोने और हल्का भोजन करने की आदत महत्वपूर्ण मानी जाती है। दिनचर्या में यह सकारात्मक बदलाव कई तरह से आपको लाभ दे सकता है। 



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें