फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्ज और गैस की समस्या से निजात दिलाएंगे ये घरेलू उपाय, आज ही आजमाएं

Fri, 19 Jul 2019 12:02 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
stomach pain woman - फोटो : Social Media
भागदौड़ भरी जिंदगी और व्यस्त दिनचर्या के चक्कर में लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज करते हैं। लगभग 70 फीसदी लोग पेट में गैस और कब्ज की समस्या से परेशान हैं। गैस के कारण पेट दर्द, सिर दर्द होने लगता है। इस परेशानी से राहत पाने के लिए आमतौर पर लोग घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं। कोई गर्म पानी में हींग तो कोई अजवाइन और काला नमक मिलाकर लेता है। इस नुस्खे से परेशानी उस वक्त तो ठीक हो जाती है, लेकिन अगर आप पेट की इस समस्या का हमेशा के लिए समाधान चाहते हैं तो इन बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।
 
विज्ञापन

2 of 5
healthy food
बाहर का खाना या फिर जंक फूड से करें परहेज
अगर आप काम की व्यस्तता की वजह से बाहर का खाना खाने के लिए मजबूर हैं तो कम से कम स्पाइसी फूड को खाने से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि बाहर का खानो पौष्टिक नहीं होता, ना ही वे साफ-सफाई के साथ बनाया जाता है। इसके अलावा इनमें ऑयल और मसाले बहुत ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं जिस वजह से इन्हें पचाने में दिक्कत होती है। जितना संभव हो घर का बना खाना खाएं। 
विज्ञापन

3 of 5
pills
दवाइयां
अनावश्यक दवाइयों का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। अगर आप जरूरत से ज्यादा एंटीबायोटिक दवाइयां लेते हैं, तो यह भी एक वजह है पेट में गैस बनने की। दरअसल, इन दवाइयों के दुष्प्रभाव के चलते पेट की पाचन शक्ति दुरुस्त रखने वाले 'गुड बैक्टीरिया' की तादाद कम हो जाती है। इस वजह से खाना पूरी तरह पच नहीं पाता। पेट साफ ना होने के चलते गैस्ट्रिक से जूझना पड़ता है, इसलिए जरूरी है कि बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवा का सेवन न करें। 

4 of 5
eating food - फोटो : file photo
खाना खूब चबाकर खाएं
दिनभर की भागदौड़ के बाद जल्दबाजी में लोग अक्सर बिना अच्छी तरह चबाए ही खाना निगल जाते हैं। इससे आंतों को खाना पचाने में काफी वक्त लगता है। कई बार ऐसे में पेट में गैस बनने लगती है, इसलिए जरूरी है कि जब भी खाना खाएं अच्छे से चबा-चबाकर ही खाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Walking Stairs
खाने के तुरंत बाद बैठे नहीं
खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी बैठना नहीं चाहिए। रात में घर पर डिनर करने के बाद थोड़ा चल लेना चाहिए। दिन में ऑफिस में होते हैं, तो ऐसी स्थिति में थोड़ा सा सीढ़ियों पर चल लें। ऐसा करने से शरीर में रक्त का संचार बढ़ेगा और खाने को पचने में मदद मिलेगी।
 

नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें