फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते में केवल इतनी बार खाएं ये चीज, कभी नहीं आएगा दिल का दौरा

Fri, 19 Jul 2019 08:55 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
heart attack
खुद को स्वस्थ रखने के लिए लोग बहुत जतन करते हैं। इसके लिए लोग नियमित रूप से कसरत से लेकर खानपान का ख्याल रखने लगे हैं, लेकिन इन सबके बाद भी कुछ लोगों को उच्च रक्तचाप या ह्रदय की बीमारियां घेर लेती हैं। आज हम आपको ऐसे ही खाद्य पदार्थ के बारे में बताने जा रहें है जिसका सप्ताह में दो बार सेवन करने से ह्रदय की बीमारियों से बचा जा सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 4
हार्ट अटैक प्रतिकारात्मक - फोटो : pixaby
जब शरीर में अतिरिक्त वसा जमा होने लगता है तो ह्दय को मिलने वाले आक्सीजन में बाधा पहुंचने लगती है। जिसके कारण ह्रदयाघात का खतरा मंडराने लगता है। इन सब परेशानियों से बचने के लिए मछली का सेवन फायदेमंद है।
 
विज्ञापन

3 of 4
fish
क्या है वो खाद्य पदार्थ
ह्रदय रोग से बचने के लिए मछली का सेवन बहुत लाभदायक है। सप्ताह में दो बार यदि इसका सेवन किया जाए तो इसका असर शरीर पर जल्द ही नजर आने लगता है। मछली में मौजूद ओमेगा  3 फैटी एसिड और विटामिन ए होता है जो आंतो की सुरक्षा करते हैं। इसके सेवन से शरीर में अतिरिक्त वसा नहीं जमता है और ह्रदय को आक्सीजन पहुंचने में कठिनाई नही होती है।
 
विज्ञापन

4 of 4
fish oil
हावर्ड मेडिकल स्कूल द्वारा हुए एक शोध में ये बात सामने आई है कि अगर अपने आहार में मछली को शामिल किया जाए तो ह्रदय की बहुत सी समस्याओं से बचा जा सकता है, लेकिन इसका सेवन केवल सप्ताह में दो बार किया जाना चाहिए। कम तेल मसाले का इस्तेमाल करके मछली को स्वस्थ आहार में शामिल किया जा सकता है। अगर आप शुद्ध शाकाहारी हैं तो डॉक्टर की सलाह से मछली के तेल से बने कैप्सूल का सेवन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें