कोलेस्ट्रॉल मैनेजमेंट में लहसुन के फायदे
- फोटो : Adobe Stock
अध्ययनों से क्या पता चला?
साल 2020 की एक समीक्षा में कई ऐसी रिपोर्ट्स का जिक्र है जिनसे पता चलता है कि ब्लैक गार्लिक एक्सट्रैक्ट (पुराने काले लहसुन का अर्क) बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में बहुत मददगार हो सकता है।
- इसी तरह साल 2016 में 'इंटरनेशनल जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन' में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा था। आठ हफ्तों तक रोज 20 ग्राम कच्चा लहसुन (लगभग चार कलियां) और एक बड़ा चम्मच नींबू का रस लेने के बाद उनमें बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल में काफी कमी आई।
कुछ सावधानियां भी जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो लहसुन को आयुर्वेद साथ-साथ मेडिकल साइंस ने भी बहुत लाभकारी औषधि के रूप में बताया है, पर इसके सेवन को लेकर कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं। लहसुन की प्रकृति तीक्ष्ण होती है। अल्सर, गैस्ट्रिक और पित्त की समस्या वाले लोगों को इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए।
अगर आपकी पहले से कोई दवा चल रही है तो भी लहसुन के नियमित सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें, कई बार इसका सेवन दवाओं के प्रभाव पर भी असर डाल सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।