फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: इन फलों को छील कर खाने से कम हो जाती है इनकी पौष्टिकता, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये गलती?

Mon, 24 Apr 2023 11:59 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फलों को छिलके सहित खाने के फायदे - फोटो : iStock
शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए सभी लोगों को दैनिक आहार में कई तरह के फलों-सब्जियों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। मौसमी फलों को पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। इतना ही नहीं कुछ फलों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट गुण आपको तमाम तरह की गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि कुछ फलों की अधिकतर पोषकता उसके छिलकों में होती है, ऐसे में इन्हें छील कर खाने से उन पोषक तत्वों का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक फलों का सेवन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

फलों से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इसका सही ढंग से और सही समय पर सेवन करना जरूरी होता है। अध्ययनों में इस बात के भी प्रमाण मिलते हैं कि सूर्यास्त के बाद फलों का सेवन नहीं करना चाहिए, ये मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन फलों को छिलके सहित खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है? कहीं आप भी तो अब तक इन्हें छील कर खाने की गलती नहीं कर रहे थे?
विज्ञापन

2 of 5
सेब खाने के क्या फायदे हैं? - फोटो : istock
सेब को खाएं छिलके सहित
आपने भी कई लोगों को छील कर सेब खाते देखा होगा, विशेषज्ञ इसे गलत तरीका मानते हैं। सेब के मुख्य फल की ही तरह, इसके छिलके में भी कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकते हैं। छील कर सेब खाने की तुलना में अगर हम इसे छिलके सहित खाते हैं तो इससे 332% अधिक विटामिन-के, 142% अधिक विटामिन-ए, 115% अधिक विटामिन-सी, 20% अधिक कैल्शियम और 19% अधिक पोटैशियम प्राप्त होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
खीरा खाने के क्या फायदे हैं? - फोटो : istock
खीरा खाएं छिलकों सहित
अगर आपकी भी खीरे को छील कर खाने की आदत है तो इसमें सुधार कर लें, क्योंकि अध्ययनों में खीरे को बिना छीले खाना विशेष फायदेमंद बताया गया है। खीरे के गहरे हरे रंग के छिलके में इसके अधिकांश एंटीऑक्सिडेंट, अघुलनशील फाइबर और पोटेशियम होते हैं। इसमें विटामिन-के की भी अधिकता होती है, ऐसे में इसको साफ से धोकर बिना छीले ही सेवन करना चाहिए। खीरा आपके हाइड्रेशन को बेहतर बनाए रखने में काफी सहायक फल है।

4 of 5
आम के छिलकों में होते हैं कई गुण - फोटो : istock
आम का सेवन
कुछ ही दिनों में बाजार में आम बहुतायत में उपलब्ध हो जाएंगे। कच्चे हों या पके हुए, आम को छिलके सहित खाना ज्यादा लाभदायक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि आम के छिलकों में मैंगिफेरिन, नॉरथिरियोल और रेस्वेराट्रोल जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो फेफड़ों, कोलन, स्तन, मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के कैंसर और कई अन्य गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। आम का सेवन छिलके सहित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संतरे खाने के फायदे - फोटो : getty images
संतरे के छिलकों के फायदे
संतरे को विटामिन-सी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है जो शरीर की इम्युनिटी को बेहतर बनाए रखने में सहायक है। विटामिस-सी आपको कई तरह के संक्रमण से सुरक्षित रखने में भी काफी मददगार माना जाता है। संतरे के फल में जितना विटामिन-सी होता है उससे दोगुना उसके छिलकों में पाया जाता है। संतरे के छिलके में राइबोफ्लेविन, विटामिन-बी 6, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम की भी मात्रा होती है। 

---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें