Benefits Of Foxnut: बादाम, काजू, चिया सीड्स और क्विनोआ जैसे सुपरफूड्स के गुणों की चर्चा तो आपने खूब सुनी होगी, लेकिन क्या आपने कभी मखाने, यानी फॉक्स नट्स के अनमोल फायदों के बारे में सोचा है? मखाना जिसे फॉक्स नट भी कहा जाता है, एक ऐसा सुपरफूड है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर मखाने का रोजाना सेवन किया जाए तो शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल, सोडियम और प्रोटीन की कमी दूर होती है। इसके अलावा यह हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। खासतौर पर पुरुषों के लिए तो मखाने में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। आइए इस लेख में मखाने के चार प्रमुख फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।