फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए ये पांच काम, सेहत पर पड़ता है बुरा असर

Sat, 05 Oct 2019 12:07 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी भी काम को करने का कोई समय निर्धारित नहीं होता है। हर कोई अपनी सुविधा और समय के अनुसार खाता है या फिर सोता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें करने का कुछ समय तय होता है। खासकर ऐसे काम खाने के तुरंत बाद नहीं करने चाहिए। आइए जानें वो कौन से काम है जो खाने के तुरंत बाद नहीं करने चाहिए।

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixa
फल न खाएं
बहुत लोगों का मानना है कि खाने के बाद फल खाना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने के तुरंत बाद फल खाने से पाचन संबंधी परेशानी घेर सकती है। क्योंकि फल को पचने के लिए अलग से समय चाहिए होता है। जब आप भोजन करने के बाद फल खाते हैं तो फल को पचने का समय नहीं मिलता है और वह पेट में सड़ने लगता है। जिससे हमारे शरीर को फायदा मिलने के बजाय नुकसान होने लगता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
सोने से बचें
भोजन के बाद सोने का नियम आयुर्वेद के अनुसार अलग-अलग है। जैसे अगर रात में खाना खाते हैं तो खाने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए। इसलिए कहा जाता है कि रात को सोने से करीब तीन घंटा पहले भोजन कर लेना चाहिए।

 

4 of 6
- फोटो : social media
नहाना नहीं चाहिए
शरीर को स्वस्थ रखना है तो नहाने का समय बिल्कुल निर्धारित होना चाहिए। बहुत लोग इन बातों पर ध्यान नहीं देते हैं और खाने के तुरंत नहा लेते हैं जोकि ठीक नहीं है। क्योंकि खाने के बाद नहाने से शरीर में खून का प्रवाह तेज हो जाता है और पाचन क्रिया सुस्त पड़ जाती है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
चाय न पिएं
किसी भी चीज की लत बहुत बुरी होती है। बहुत से लोग खाने के तुरंत बाद चाय पीते हैं जिससे पाचन संबंधी समस्या खड़ी हो जाती है और पेट में एसिडिटी होने लगती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
तुरंत न टहलें
आयुर्वेद के अनुसार भोजन के तुरंत बाद न टहले बल्कि थोड़ा रुक कर टहलें। क्योंकि ऐसा करने से हमारे पूरे शरीर को पोषण नहीं मिल पाता है और पाचन क्रिया कमजोर पड़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें