फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: दूध के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, आप भी तो नहीं कर रहे गलती?

Sat, 26 Sep 2026 10:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दूध पोषक तत्वों से भरपूर आहार है, लेकिन इसे पीते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। कुछ खाद्य पदार्थों को दूध के साथ लेना नुकसानदायक हो सकता है। दूध के साथ गलत चीजों के सेवन से पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है।
 
विज्ञापन
1 of 4
दूध को लेकर सावधानियां - फोटो : Adobe stock
दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है, ये कई पोषक तत्वों का समृद्ध स्रोत है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना एक गिलास दूध जरूर पीने की सलाह देते हैं। दूध के साथ मेवे खाने से आपको अधिकतम लाभ मिलता है, वहीं दूध में हल्दी मिलाकर पीने से इम्युनिटी मजबूत होती है और आप कई गंभीर संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

पर क्या आप जानते हैं कि दूध के साथ कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें अगर आप दूध के साथ खाते हैं तो ये दूध के पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं या पाचन समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
दूध के साथ मांसाहार - फोटो : Adobe Stock
मछली या मांसाहारी उत्पाद

वैसे तो दूध और मछली दोनों ही हाई प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ हैं, लेकिन दोनों का सेवन एक साथ करने से पाचन समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, यह संयोजन त्वचा पर सफेद धब्बे (विटिलिगो) का कारण बन सकता है। हालांकि मेडिकल साइंस में इसकी पुष्टि नहीं होती है।
 
  • दूध के साथ मांसाहार वाली चीजें खाने से पेट में भारीपन और असुविधा पैदा हो सकती है, क्योंकि दोनों का पाचन अलग-अलग होता है। इन चीजों को एक साथ कभी नहीं खाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
खट्टे फलों का सेवन - फोटो : Freepik.com
खट्टे फल

खट्टे फल जैसे नींबू, संतरा, अंगूर आदि विटामिन-सी का बेहतर स्रोत माने जाते है और शरीर के लिए इनके कई प्रकार के लाभ भी हैं। हालांकि दूध के साथ इनका सेवन करना आपके लिए पाचन की दिक्कतें बढ़ा सकता है।
 
  • इससे पेट में अपच, गैस, और उल्टी की समस्या हो सकती है। खट्टे फलों में एसिड की उपस्थिति होती है, जो दूध के प्रोटीन के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
दूध-दही का एक साथ सेवन - फोटो : Freepik.com
दही और दूध न करें एक साथ सेवन

दूध और दही दोनों ही डेयरी उत्पाद हैं, लेकिन दोनों की तासीर अलग-अलग होती है। यही कारण है कि इनका सेवन एक साथ करने से पाचन समस्याएं हो सकती हैं।  इन सभी चीजों से बचने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि दूध और ये खाद्य पदार्थ एक साथ लेने पर पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बेहतर रहता है कि आप दूध का सेवन रात में सोने से पहले करें। बच्चों के लिए ये पूर्ण आहार माना जाता है इसलिए उन्हें दिन में दो बार दूध दिया जा सकता है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें