इस दुनिया में शायद ही कोई हो जिसे लंबे समय तक जीने की इच्छा न हो, पर ये कैसे संभव होगा? अध्ययनों से पता चलता है कि लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है, जिसने औसत आयु को भी कम कर दिया है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लंबे समय तक जिंदा रहना चाहते हैं, क्रोनिक बीमारियों से बचना चाहते हैं तो आहार और दिनचर्या में सुधार करना बहुत जरूरी है। नेशनल जियोग्राफिक और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑन एजिंग ने अध्ययनों के आधार पर बताया कि आहार में कुछ सुधार कर लिए जाएं तो ये काम ज्यादा मुश्किल नहीं है। कई खाद्य पदार्थों में एंटी-एजिंग और एंटी-इंफ्लामेटरी प्रभाव होते हैं जो न सिर्फ आपको बीमारियों से बचाते हैं साथ ही आपको लंबी उम्र पाने में भी मददगार हो सकते हैं।