फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: 'कैंसर रक्षक' माने जाते हैं ये तीन फल, आहार में शामिल करके पा सकते हैं लाभ

Sat, 08 Jan 2022 11:33 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
नियमित रूप से करें फलों का सेवन - फोटो : iStock
दुनियाभर में पिछले एक दशक में कैंसर रोगियों की संख्या में बड़ा उछाल देखने को मिला है। कैंसर उन घातक रोगों में से एक है जिसके कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है।आधुनिक युग में कैंसर के उपचार को लेकर लगातार शोध हो रहे हैं, हालांकि अब भी यह सबसे अधिक जानलेवा बीमारियों की सूची में शीर्ष स्थानों में से एक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हमारे आहार में शामिल कई चीजों में एंटी कैंसर गुण मौजूद होते हैं, जिनका सेवन करना कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। 

अमेरिकन इंस्टीट्यूट फॉर कैंसर रिसर्च (एआईसीआर) के मुताबिक, कैंसर की रोकथाम के लिए वैसे तो कई सब्जी या फल जादुई गोली की तरह काम नहीं करती है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि आप कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन जरूर कर सकते हैं जिनमें कैंसर रोधी क्षमता मौजूद होती है। इनका सेवन आपको कई तरह के कैंसर को जोखिमों को कम करने में मदद कर सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही तीन फलों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
बहुत फायदेमंद है ब्लूबेरी फल - फोटो : Pixabay
ब्लू बेरी है एंटीकैंसर गुणों से भरपूर
एआईसीआर के अनुसार, ब्लूबेरी में कई फाइटोकेमिकल्स और पोषक तत्व होते हैं जिन्हें प्रयोगशाला अध्ययनों में कैंसर के जोखिमों को कम करने वाला पाया गया है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि ब्लूबेरी खाने से रक्त में एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि बढ़ती है साथ ही डीएनए क्षति को रोकने में भी इससे मदद मिल सकती है। ब्लूबेरी का सेवन करके आप कई तरह के कैंसर को खतरे को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अनार के फायदे - फोटो : Pixabay
अनार खाना कई तरह से लाभदायक
आमतौर पर अनार के सेवन को शरीर में खून बढ़ाने वाला माना जाता रहा है, हालांकि इसमें कैंसर रोधी गुण भी पाया जाता है। क्लीवलैंड क्लीनिक में आहार विशेषज्ञ जूलिया ज़म्पानो कहती हैं, अनार में ऐसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो प्रदूषण और सिगरेट के धुएं जैसे पर्यावरणीय विषाक्त पदार्थों से कोशिकाओं की रक्षा करने में मदद करते हैं। ये डीएनए क्षति को रोकने और उनकी मरम्मत करने में भी कारगर माना जाता है जिससे कैंसर हो सकता है। हार्वर्ड की रिपोर्ट में बताया गया है कि अनार का रस हानिकारक एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर और रक्तचाप को कम करने में भी मदद कर सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
अंगूर में एंटीकैंसर गुण - फोटो : iStock
अंगूर का कर सकते हैं सेवन
एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि अंगूर और पोमेलो साइट्रस फलों के गूदे में बायोएक्टिव कंपाउंड बर्गमोटिन पाया जाता है जो कैंसर को खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मॉलिक्यूलर साइंसेज में प्रकाशित एक समीक्षा में वैज्ञानिकों ने बताया कि अंगूर में शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेटिव, एंटी-इंफ्लेमेटरी और कैंसर-रोधी गुणों के बारे में पता चलता है जो स्तन कैंसर, मल्टीपल मायलोमा, प्रोस्टेट कैंसर, लिवर कैंसर के साथ त्वचा और फेफड़ों के खतरे को कम करने में सहायक हो सकती है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें