फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Healthy Diet: रक्त वाहिकाओं को मजबूत रखने के लिए बहुत लाभकारी हैं ये तीन चीजें, ब्लड प्रेशर भी रहेगा कंट्रोल

Mon, 12 Feb 2024 07:26 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
धमनियों में ब्लॉकेज की स्थिति - फोटो : istock
शरीर में रक्त के संचार को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए रक्त वाहिकाओं का स्वस्थ और मजबूत रहना बहुत जरूरी माना जाता है। वाहिकाओं में कमजोरी या फिर इसमें होने वाले जमाव के कारण रक्त का संचार प्रभावित हो सकता है, जो कई प्रकार की समस्याओं का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार और लाइफस्टाइल की कई गड़बड़ आदतों के कारण वाहिकाओं से संबंधित समस्याओं को खतरा बढ़ता जा रहा है।

शोध बताते हैं कि आहार में कुछ चीजों को शामिल करके रक्त वाहिकाओं के विकारों को कम करने और इसे मजबूत बनाने में लाभ मिल सकता है। आइए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जानते हैं, जिन्हें दैनिक आहार का हिस्सा बनाकर आप कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रक्त वाहिकाओं को कैसे मजबूत करें - फोटो : istock
रक्त वाहिकाओं को मजबूत बनाने वाले आहार

आप जो कुछ भी खाते हैं उसका आपके समग्र स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि एल्कलाइन बेस्ड डाइट के सेवन से आपको विशेष लाभ मिल सकता है। ये खाद्य पदार्थ आपको बीमारियों से बचाने, हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने और रक्तचाप को कम करने में भी लाभकारी हैं।

रक्त वाहिकाओं में जमाव को कम करने और इसको चौड़ा करके रक्त के प्रवाह को ठीक बनाए रखने में भी एल्कलाइन से भरपूर चीजों के सेवन से लाभ पाया जा सकता है। अधिकांश फल और सब्जियां, सोयाबीन और टोफू, कुछ सूखे मेवे, सीड्स में इसकी भरपूर मात्रा होती है।
विज्ञापन

3 of 5
चुकंदर खाने से होने वाले फायदे - फोटो : istock
चुकंदर खाने के फायदे

रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए कुछ और चीजों जैसे चुकंदर को आहार में शामिल करके भी लाभ पाया जा सकता है।  यह जड़ वाली सब्जी नाइट्रेट से भरपूर होती है, जिसे आपका शरीर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल देता है। नाइट्रिक ऑक्साइड आपकी रक्त वाहिकाओं को प्राकृतिक रूप से ढीला करने और रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करता है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि चुकंदर के सेवन से आपके सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मदद मिल सकती है।

4 of 5
लाल मिर्च के लाभ - फोटो : pixabay
लाल मिर्च को भी बनाएं आहार का हिस्सा

लाल मिर्च को वैसे तो कम खाना चाहिए पर अगर संयमित मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो शरीर को इससे कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। लाल मिर्च में कैप्साइसिन नामक यौगिक होती है जो आपकी धमनियों को अच्छी तरह से काम करने में मदद कर सकती है। यह आपकी रक्त वाहिकाओं में मांसपेशियों को आराम देने में भी मददगार है जिससे रक्त आसानी से प्रवाहित हो सके। संयमित मात्रा में इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर की दिक्कतों को भी कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बहुत लाभकारी हैं फैटी फिश - फोटो : Pixabay
मछलियां हैं बहुत लाभकारी

यदि आपके मन में सवाल उठता है कि मछलियां क्यों इतनी फायदेमंद मानी जाती हैं, तो इसका एक कारण इससे वाहिकाओं को होने वाला लाभ भी है। सैल्मन, मैकेरल जैसी फैटी  मछलियां ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि ये यौगिक आपके परिसंचरण को ठीक रखने में मददगार हैं। मछली खाने से न केवल आपका रेस्टिंग ब्लड प्रेशर कम होता है, साथ ही ये आपकी धमनियों को साफ रखने और किसी प्रकार के जमाव को कम करने में भी सहायक है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें