फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: खाली पेट इन चीजों का सेवन करना है बेहद फायदेमंद, क्या आप जानते हैं?

Thu, 16 Dec 2021 11:50 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
आहार का ख्याल कैसे रखें? - फोटो : getty images
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना आवश्यक माना जाता है, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इसके साथ ही किस समय पर क्या खाना चाहिए, इस बारे में भी लोगों को पता होना जरूरी है। आहार में कुछ चीजों का सेवन खाने के बाद किया जा सकता है, जबकि कुछ चीजों को खाली पेट खाना ज्यादा लाभदायक माना जाता है। अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि खाद्य पदार्थों के गुण को देखते हुए उसका समय पर सेवन करना भी आवश्यक होता है।

नाश्ते में संतरे के जूस, चाय और ब्रेड जैसी चीजों का बहुत से घरों में सेवन किया जाता है, लेकिन क्या ये वास्तव में सुबह सबसे पहले खाने-पीने के लिए स्वस्थ होते हैं? खट्टे फलों में एसिड होता है और इसे खाली पेट खाने से सीने में जलन और अम्लता हो सकती है। इसी तरह, खमीर युक्त ब्रेड, पेट की परत को प्रभावित कर सकता है, जो आगे चलकर गैस्ट्रिक समस्याओं का कारण बनती है। आइए आगे की स्लाइडों में उन चीजों के बारे में जानते हैं जिनका खाली पेट सेवन करके अधिकतम लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
शहद और गर्म पानी का सेवन - फोटो : iStock
गर्म पानी में शहद मिलाकर पिएं
सुबह-सुबह गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने को सेहत के लिहाजे से काफी लाभदायक माना जाता है। शहद में कई प्रकार के खनिज, विटामिन, फ्लेवोनोइड्स और एंजाइम होते हैं जो आपकी आंत को साफ रखने में सहायक है। इसके अलावा इसे गर्म पानी के साथ मिलाने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। गर्म पानी में शहद का सेवन करना इसीलिए फायदेमंद माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 4
पपीता खाने के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : iStock
पपीता खाना है फायदेमंद
मल त्याग को बेहतर बनाए रखने के लिए पपीते का खाली पेट सेवन करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। साल के हर मौसम में आसानी से उपलब्ध पपीता को अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। पपीता न केवल शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक है साथ ही यह बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है जिससे हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है। डायबिटीज रोगियों के लिए भी पपीते का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
रोज कीजिए नट्स का सेवन - फोटो : istock
सूखे मेवे हैं फायदेमंद
आंत को स्वस्थ रखने के लिए नाश्ते में मुट्ठी भर नट्स खाना सबसे फायदेमंद माना जाता है। यह न केवल पाचन में सुधार करता है साथ ही आपके पेट के पीएच स्तर को भी सामान्य रखने में सहायक माना जाता है। आप अपने दैनिक आहार में किशमिश, बादाम, काजू और पिस्ता जैसे नट्स को शामिल कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आप इसे कम मात्रा में ही खाएं, क्योंकि इसकी अधिकता से पिंपल्स और वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें