फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए आहार में शामिल कर लीजिए ये सीड्स, जानिए कब करना चाहिए इसका सेवन

Sat, 17 May 2025 03:25 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वजन घटाने के लिए बहुत से लोग कई तरह के उपय करते हैं। अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे बीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप अपनी डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
अलसी के बीज - फोटो : freepik
Weight Loss Tips: मोटापा आज के समय में एक आम समस्या बन चुका है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डालता है। इतना ही नहीं मोटापा कई बार गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। यही वजह है कि बहुत से लोग वजन कम करने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। बहुत से लोग डाइट में बदलाव करते हैं तो कुछ लोग योग की मदद लेते हैं। अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे बीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप अपनी डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं अलसी के बीजों की। अलसी के बीज बाजार में बहुत आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। ये छोटे-से दिखने वाले बीज पोषक तत्वों का खजाना हैं और वजन घटाने में कारगर साबित हो सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अलसी के बीज - फोटो : freepik.com
अलसी के बीज के पोषक तत्व
अलसी के बीज फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, और लिग्नन्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें मौजूद घुलनशील फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम होती है। ओमेगा-3 फैटी एसिड मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और शरीर में फैट को कम करने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें- Healthy Diet: रोजाना कितने अंडे खाना सेहत के लिए है फायदेमंद? ज्यादा खाने से हो सकती हैं ये परेशानियां
 
विज्ञापन

3 of 5
वेट लॉस - फोटो : freepik
वजन घटाने में अलसी के बीज की भूमिका
अलसी के बीज वजन घटाने में कई तरह से मदद करते हैं। सबसे पहले, इनमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को सुधारता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखता है। दूसरा, ये बीज मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे शरीर अधिक कैलोरी बर्न करता है।

ये भी पढ़ें- Mental Health: क्या स्ट्रेस और एंग्जाइटी एक ही हैं, कैसे जानें आपको कौन सी दिक्कत है? इन लक्षणों से करें पहचान

4 of 5
अलसी के बीज - फोटो : freepik.com
अलसी के बीज का सेवन करने का सही समय
अलसी के बीज का अधिकतम लाभ लेने के लिए इसका सेवन सही समय पर करना जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह खाली पेट अलसी के बीज का सेवन सबसे प्रभावी होता है। आप एक चम्मच भुने हुए या पिसे हुए अलसी के बीज को एक गिलास गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। इसे नींबू और शहद के साथ मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इसके अलावा, वर्कआउट से पहले अलसी के बीज का सेवन करने से व्यायाम के दौरान अधिक ऊर्जा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अलसी के बीज - फोटो : freepik.com
सावधानियां
अलसी के बीज का सेवन सीमित मात्रा में करें। अधिक सेवन से दस्त या पेट में ऐंठन हो सकती है। गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें