आवाज में बदलाव को न करें इग्नोर
- फोटो : Adobe Stock
आवाज में बदलाव या कहीं ब्लीडिंग तो नहीं?
- कई सप्ताह तक खांसी रहना, आवाज बैठना या बिना स्पष्ट कारण आवाज में बदलाव होना फेफड़ों या गले से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। खासकर खांसी में खून आने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इसी तरह पेशाब या मल में खून आने, खांसी में खून आने, पीरियड्स के बीच या मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग होने पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। ये कुछ प्रकार के कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।
घाव न भरना भी खतरनाक
लंबे समय तक कब्ज या दस्त की समस्या, पेशाब की आदत में बदलाव, निगलने में परेशानी होना या त्वचा का घाव ठीक न होना भी शरीर के लिए अलार्मिंग है। मुंह में सफेद या लाल धब्बे हैं तो इसे नजरअंदाज न करें।
- डॉक्टर कहते हैं, कैंसर की पहचान केवल लक्षणों से नहीं की जा सकती। पर लगातार बने रहने वाले बदलावों की जांच कराना जरूरी है। समय पर पहचान होने से इलाज आसान हो जाता है और जान बचने की संभावना भी बढ़ जाती है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।