अगर आप ऑफिस में दिनभर चेयर पर बैठकर काम करते हैं। तो आलस, सुस्ती या कहें ढीलापन आप पर भी हावी होता होगा। लेकिन घबराइए नहीं, यहां दिए जा रहे कुछ आसान टिप्स आपको कर देंगे एकदम तरोताजा।
विज्ञापन
अगर थके-थके से रहते हैं तो आजमाएं ये फिटनेस टिप्स
2 of 9
अगर आप ऑफिस में ज्यादातर बैठे रहते हैं और खुद में ढीला महसूस करते हैं तो इस आलस को भगाने के लिए सबसे अच्छा उपाय हो सकता है आपका लंच ब्रेक। जी हां, आप अपने लंच ब्रेक में छोटी से वॉक पर जा सकते हैं या साइकिल चलाकर खुद को बूस्ट कर सकते हैं। है न ये कमाल का आइडिया?
विज्ञापन
अगर थके-थके से रहते हैं तो आजमाएं ये फिटनेस टिप्स
3 of 9
हल्का भोजन करना आपको फिट रखेगा। दोपहर में लंच के समय ध्यान रहे कि आपके खाने में 500 कैलोरीज से ज्यादा न हों। इससे कैलोरीज को पचाने में कम एनर्जी खर्च होगी और आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
अगर थके-थके से रहते हैं तो आजमाएं ये फिटनेस टिप्स
4 of 9
हम में से ज्यादातर लोग कॉफी पीना पसंद करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि काफी आपके लिए सेहत की पुड़िया साबित हो सकती है। दरअसल, कॉफी पीने के बाद 15 से 30 मिनट तक एक छोटी से नींद ली जाए, तो कॉफी आपको एनर्जी से भर देती है। बेस्ट रिजल्ट के लिए ब्लैक कॉफी पिएं।
विज्ञापन
अगर थके-थके से रहते हैं तो आजमाएं ये फिटनेस टिप्स
5 of 9
जैसा कि सभी बड़े बुजुर्ग अक्सर सलाह देते हैं कि सुबह का नाश्ता हो सके तो अच्छे से करो। ये बात बिलकुल सही है। अगर आप सुबह प्रोटीन युक्त नाश्ता करते हैं तो आपको इससे भरपूर एनर्जी मिलती है।
विज्ञापन
अगर थके-थके से रहते हैं तो आजमाएं ये फिटनेस टिप्स
6 of 9
पुरानी कहावत है कि जल ही जीवन है। ये एकदम सच है। आपके शरीर के सारे अंगों को सही रूप से काम करने के लिए पानी की जरूरत होती है। इसलिए जितना हो सके, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और अपने आप को चुस्त दुरुस्त महसूस करें।
विज्ञापन
अगर थके-थके से रहते हैं तो आजमाएं ये फिटनेस टिप्स
7 of 9
आज हर जगह लोग धूप से बचते नजर आते हैं। लेकिन ठहरिए, ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। धूप से हमें भरपूर मात्रा में बिटामिन D मिलता है। जो हमारे शरीर की एनर्जी को बरकरार रखने के लिए रामबाण होता है। कम से कम सुबह के समय घर की खिड़कियां, रोशनदान खुले रखिए। ताकि कुछ धूप अंदर आ सके।
अगर थके-थके से रहते हैं तो आजमाएं ये फिटनेस टिप्स
8 of 9
कार्डिफ विश्वविद्यालय के एक अध्ययन में पाया गया है कि फाइबर युक्त खाने से हमें जो एनर्जी मिलती हैं वो ज्यादा देर तक शरीर में ठहरती है। इसलिए लिए खाने में ज्यादा से ज्यादा फाइबर मील इस्तेमाल करना लाभदायक होगा।