फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ अलर्ट: दिवाली के बाद आंखें हो गई हैं लाल? जलन और खुजली कैसे कम करें, जानिए डॉक्टर की सलाह

Mon, 09 Nov 2026 02:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिवाली के बाद पटाखों का धुआं, धूल और बढ़ता प्रदूषण आंखों में जलन, खुजली, लालिमा और पानी आने की समस्या बढ़ा सकते हैं। इस स्थिति में आंखों को रगड़ने से बचें, साफ पानी से धोएं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। 
विज्ञापन
1 of 4
आंखों की समस्याएं - फोटो : Amarujala.com/AI
दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और आतिशबाजी के साथ आता है। हालांकि अक्सर दिवाली के बाद पटाखों के धुएं के कारण वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर हिस्सों में दिवाली की अगली सुबह, सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 400 के ऊपर देखा गया।

दिवाली में पटाखों की तेज आवाज के संपर्क में आने के कारण कुछ लोगों को सुनने में समस्या हो सकती है। इसी तरह से पटाखों के धुएं के संपर्क के कारण आंखों में जलन, खुजली, लालिमा, पानी आने जैसी दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं। जिन लोगों को पहले से ड्राई आई, एलर्जी या आंखों में संक्रमण की समस्या है, उन्हें ज्यादा परेशानी हो सकती है।

ऐसे में सवाल है कि दिवाली के बाद आंखों में होने वाली इन समस्याओं से राहत कैसे पाएं और किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पटाखों का आंखों पर असर - फोटो : Freepik.com
पटाखों से आंखों की समस्याएं

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अपूर्व सिंह कहते हैं, पटाखों से निकलने वाला धुआं-धूल, छोटे-छोटे कण और जहरीली गैसें आंखों की नाजुक सतह को प्रभावित कर सकती हैं। इसके अलावा प्रदूषण बढ़ने से हवा में मौजूद सूक्ष्म कण आंखों में जलन और एलर्जी की समस्या को बढ़ा सकते हैं।

वैसे तो ये दिक्कत कुछ समय के बाद अपने आप ही ठीक हो जाती हैं, पर अगर आपको दिवाली के बाद भी ये दिक्कतें बनी हुई हैं और आंखों की लालिमा और जलन कम नहीं हो रही है, तो इस बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
विज्ञापन

3 of 4
क्या आपकी आंखों में भी है ये समस्याए - फोटो : Adobe Stock
क्या आपकी आंखों में भी है जलन?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पटाखे जलने से निकलने वाले धुआं और पीएम 2.5 जैसे सूक्ष्म कणों के कुछ देर संपर्क में रहने के कारण भी आंखों की सतह को परेशान कर सकते हैं। इससे जलन, लालिमा और पानी आने की समस्या होती है।
 
  • धूल और धुएं के संपर्क में रहने के कारण आंखों में एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। इसके कारण भी खुजली, लालिमा और बार-बार पानी आने की समस्या होती है। चूंकि प्रदूषण और धुएं के कारण आंखों की आंसुओं वाली परत भी प्रभावित हो सकती है। इससे आपको आंखों में सूखापन महसूस होती हैं और जलन भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
आंखों में जलन की समस्या - फोटो : Adobe Stock
आंखों में इस तरह की दिक्त होने पर क्या करें?

अगर दिवाली खत्म होने के बाद अभी भी आपको आंखों में जलन-चुभन या लालिमा जैसी दिक्कतें बनी हुई हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।
 
  • आंखों को साफ पानी से धीरे-धीरे धोएं पर आंखों को रगड़ने से बचें।
  • डॉक्टर की सलाह से लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स यानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। खुद से ओवर-द-काउंटर किसी भी दवा का इस्तेमाल न करें।
  • ठंडी पट्टी से आंखों को कुछ देर आराम दें।
  • बाहर निकलते समय अच्छी फिटिंग वाले चश्मे का इस्तेमाल करें।
  • धुएं और प्रदूषण से बचने के लिए खिड़कियां बंद रखें।

अगर आंखों में तेज दर्द, धुंधला दिखने, रोशनी से परेशानी या अत्यधिक लालिमा की दिक्कत बनी हुई है तो तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ से मिलें। पटाखे की चिंगारी या केमिकल आंख में जाने पर बिना देरी किए डॉक्टर से इसका इलाज कराएं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें