फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: पेट की समस्याओं का 'रामबाण इलाज' है सौंफ, इन तीन तरीकों से कर सकते हैं सेवन

Fri, 10 Sep 2021 01:29 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सौंफ के फायदे - फोटो : Pixabay
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)


जीरे की तरह दिखने वाले सौंफ का भारतीय रसोई में दिखना आम बात है। खाने में इसका इस्तेमाल खूब किया जाता है। इसके अलावा खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में भी इसका सेवन प्रचलित है। लगभग हर छोटे-बड़े रेस्टोरेंट में आपको यह मिल जाता है। दरअसल, सौंफ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके पानी को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि सौंफ के उबले पानी और सूप के सेवन से पेट फूलने, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसके बीजों का इस्तेमाल दर्द निवारक के रूप में भी किया जाता है। साथ ही यह सूजन को कम करने और वजन घटाने में भी सहायक है। आप मुंह की बदबू दूर करने के लिए भी इसका इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के रूप में कर सकते हैं। आइए जानते हैं सौंफ के सेवन से होने वाले अन्य फायदों के बारे में और साथ ही यह भी कि इसके सेवन का सही तरीका क्या है? 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सौंफ के अन्य फायदे 
  • सौंफ के सेवन से लिवर संबंधी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। 
  • यह अच्छी नींद लाने में भी उपयोगी हो सकता है। 
  • यह बालों को मजबूत बनाता है और उन्हें झड़ने से रोकने में भी मदद करता है। 
  • दिमाग को तेज करने के लिए भी आप सौंफ का सेवन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है सौंफ 
  • सौंफ में केवल कैल्शियम ही नहीं बल्कि मैग्नीशियम, फास्फोरस और विटामिन-के भी पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने में उपयोगी होते हैं। जिन लोगों को अन्य स्रोतों से कैल्शियम उचित मात्रा में नहीं प्राप्त होता है, सौंफ का सेवन उनके लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दिल के लिए भी है फायदेमंद 
  • सौंफ पोटैशियम के साथ-साथ फाइबर का एक अच्छा स्रोत होता है, जो उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे हार्ट अटैक (दिल का दौरा) और स्ट्रोक के होने का खतरा भी कम हो जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सौंफ के सेवन का सही तरीका क्या है? 
  • खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ का बीज लेकर उसे चबाकर खाएं। इससे पाचन शक्ति में तो सुधार होता ही है, साथ ही पेट दर्द और सूजन से भी राहत मिलती है। अगर आप अपच की समस्या से पीड़ित हैं तो सौंफ की चाय पी सकते हैं या एक से डेढ़ चम्मच सौंफ के पाउडर का सेवन हल्के गर्म पानी के साथ दिन में दो बार कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सौंफ के नुकसान क्या हैं? 
  • विशेषज्ञ कहते हैं कि स्तनपान करा रही महिलाओं के लिए सौंफ का सेवन उचित नहीं माना जाता। इससे उन्हें अनेक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा एक बात का और ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में सौंफ का सेवन बिल्कुल न करें, वरना यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। 
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें